E-Pass Jharkhand: अब आपके लिए जरूरी नहीं है ई-पास... यहां चेक करें Details, ई-पास पर छूट ही छूट

E-Pass Jharkhand झारखंड में लॉकडाउन एक सप्‍ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब 27 मई सुबह छह बजे से 3 जून सुबह छह बजे तक पाबंदियां प्रभावी रहेंगी। हालांकि इस बार लॉकडाउन में सरकार ने ई-पास में बड़ी रियायतें दी हैं। यह सबके लिए अनिवार्य नहीं होगा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 02:05 AM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 02:06 AM (IST)
E-Pass Jharkhand: अब आपके लिए जरूरी नहीं है ई-पास... यहां चेक करें Details, ई-पास पर छूट ही छूट
E-Pass Jharkhand: झारखंड में लॉकडाउन एक सप्‍ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। ई-पास सबके लिए अनिवार्य नहीं होगा।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। E-Pass Jharkhand: झारखंड में लॉकडाउन एक सप्‍ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब 27 मई सुबह छह बजे से 3 जून सुबह छह बजे तक पाबंदियां प्रभावी रहेंगी। हालांकि इस बार लॉकडाउन में सरकार ने ई-पास में बड़ी रियायतें दी हैं। यह सबके लिए अनिवार्य नहीं होगा। हालांकि पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा।

अब इनके लिए ई-पास की जरूरत नहीं केंद्र व राज्य सरकार तथा इससे जुड़े कार्यालयों के अधिकारी-कर्मी, हाई कोर्ट, सिविल कोर्ट से जुड़े सभी न्यायिक अधिकारी-कर्मी, अधिवक्ता, कोर्ट सदस्य, सभी डॉक्टर्स, नर्स व अस्पताल, लैब सेवा से जुड़े सभी पदाधिकारी-कर्मी, गर्भवती महिला, मरीज व उनके स्वजन, कोविड जांच या टीकाकरण के लिए जाने वाले, इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडियाकर्मी, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट आने-जाने वाले, परीक्षा के लिए जाने वाले विद्यार्थियों, राज्य के भीतर या राज्य के बाहर सामान ले जाने, ले आने वाले, औद्योगिक या खनन से जुड़े कर्मी, बिजली मरम्मत, पानी सप्लाई, दूरसंचार, नगर निगम सेवा से जुड़े कर्मी, वैसे व्यक्ति या संगठन जिनकी सेवा जिला प्रशासन कोविड नियंत्रण में लेगा, अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों के लिए किसानों तथा कृषि उत्पाद ले जाने-ले आने वालों के लिए।

ई-पास की अनिवार्यता से मुक्त लोगों को बतानी होगी पहचान संस्थान का पहचान पत्र रेलवे-एयरपोर्ट वाले यात्रियों को यात्री टिकट परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र मरीज को डॉक्टर का पर्चा टीका लेने वाले कागजात डॉक्‍टरी जांच कराने से संबंधित कागजात 

chat bot
आपका साथी