Hemant Soren: हेमंत सोरेन जेल से रिहा, सफेद दाढ़ी और कंधे पर गमछा.. कुछ इस अंदाज में नजर आए पूर्व CM

Hemant Soren Photos झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रांची में बिरसा मुंडा जेल से रिहा हो गए। उन्हें जमीन घोटाले के आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को ही हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत दी गई थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर 50-50 हजार के दो निजी मुचलके भरने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu Publish:Fri, 28 Jun 2024 04:17 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2024 04:48 PM (IST)
Hemant Soren: हेमंत सोरेन जेल से रिहा, सफेद दाढ़ी और कंधे पर गमछा.. कुछ इस अंदाज में नजर आए पूर्व CM
जेल से बाहर आए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

HighLights

  • हेमंत ने जेल से बाहर आते ही दोनों हाथ उठाकर किया समर्थकों का अभिवादन
  • पूर्व सीएम के साथ गांडेय विधायक और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन रहीं मौजूद
  • जमीन घोटाला मामले में शुक्रवार को हेमंत को हाईकोर्ट ने दे दी थी जमानत

जागरण टीम, रांची। Hemant Soren Got Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren Photos) की रांची जेल से रिहाई हो गई है। निचली अदालत में हेमंत सोरेन के अधिवक्ता की ओर से बेल बांड भरे जाने सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया है।

जमीन घोटाला मामले (Land Scam Case) में आरोपी बनाए गए हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के जेल से बाहर आने की तस्वीर भी सामने आई है। इसमें उन्हें सफेद दाढ़ी और कंधे पर गमछा डाले हुए देखा जा सकता है।

हेमंत ने जेल से बाहर आने पर अपने दोनों हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया। वह सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे थे। उन्होंने सफेद कुर्ता पहना रखा था।

इसके अलावा उन्होंने अपने कंधे पर गमछा भी रखा हुआ था। इस दौरान हेमंत (Hemant Soren Photos) के समर्थक जमकर नारेबाजी करते रहे। बता दें कि इससे पहले हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ही जमानत दे दी थी। 

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जेल से रिहाई के दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को रांची में बिरसा मुंडा जेल से बाहर लाया गया।

इस मामले में जेल गए थे हेमंत सोरेन

बता दें कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Ex CM Hemant Soren) को ईडी (ED) ने गिरफ्तार किया था। उन पर भूमि घोटाले (Ranchi Land Scam Case) का आरोप लगाया गया था। बड़गाई अंचल में यह 8.86 एकड़ भूमि है, जिस पर अवैध कब्जे का आरोप हेमंत पर लगाया गया था।

इस मामले में शुक्रवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट (High Court) ने हेमंत को जमानत दे दी। इससे पहले बीती 13 जून को हुई सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अब हेमंत करीब 151 दिन बाद जेल से बाहर आए हैं। झामुमो नेता सोरेन के जेल से बाहर आने के दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) भी मौजूद रहीं।

रांची के बिरसा मुंझा जेल से बाहर आने पर हेमंत सोरेन ने दोनों हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया।

जेल से बाहर आने के बाद अपनी कार में बैठे हेमंत सोरेन।

जेल से रिहाई के बाद कार से जाते झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन।

कोलकाता : ममता ने हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर खुशी जताई

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर खुशी जताई। झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में सोरेन को जमानत दे दी।

बनर्जी ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा कि झारखंड के एक महत्वपूर्ण आदिवासी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक मामले के कारण इस्तीफा देना पड़ा था, लेकिन आज उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है।

उन्होंने लिखा कि मैं बहुत खुश हूं और मुझे यकीन है कि वह तुरंत अपनी सार्वजनिक गतिविधियां शुरू कर देंगे। हेमंत, हमारे बीच आपका स्वागत है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। सोरेन (48) वर्तमान में बिरसा मुंडा जेल में हैं।

पति हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों का अभिवादन करतीं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन।

#WATCH झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा जेल से जमानत पर रिहा हुए।

झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें भूमि घोटाला मामले में जमानत दे दी थी। pic.twitter.com/kIkB7fFBHH— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2024

यह भी पढ़ें

Hemant Soren Bail: क्या बेकसूर हैं पूर्व CM हेमंत सोरेन? झारखंड HC ने जमानत देते हुए कह दी 3 बड़ी बातें

Hemant Soren: हेमंत सोरेन के वकील ने कर दिया खुलासा, कोर्ट ने क्या माना; 151 दिन बाद क्यों मिली जमानत?

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली जमानत, रांची जमीन घोटाला मामले में हैं आरोपी

chat bot
आपका साथी