Indian Railways: जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का एक अक्टूबर से बदल जाएगा टाइम-टेबल, यहां देखें समय-सारिणी

Indian Railways Update जबलपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस का टाइम-टेबल बदलने जा रहा है। एक अक्टूबर से यह ट्रेन बदले हुए समय पर चलेगी। इस बाबत पश्चिम मध्य रेलवे ने अधिसूचना जारी की है। समय-सारिणी यहां देखें...

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Sep 2022 10:05 AM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2022 10:06 AM (IST)
Indian Railways: जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का एक अक्टूबर से बदल जाएगा टाइम-टेबल, यहां देखें समय-सारिणी
Indian Railways Update: जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का एक अक्टूबर से बदल जाएगा टाइम-टेबल।

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Indian Railways Update जबलपुर से हावड़ा के बीच चलने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस का टाइम-टेबल बदलने जा रहा है। एक अक्टूबर से यह ट्रेन बदले हुए समय पर चलेगी। इस बाबत पश्चिम मध्य रेलवे ने अधिसूचना जारी की है। पहले यह ट्रेन जबलपुर से रात 23.40 बजे खुलकर तीसरे दिन 4 बजे सुबह हावड़ा पहुंची थी। अब रात 22.20 बजे खुलकर रात 22.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

अब सुबह 9:57 पर पहुंच जाएगी डालटनगंज

शक्तिपुंज एक्सप्रेस वाया डालटनगंज चलती है। यह ट्रेन पहले 12.26 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचती थी। अब ढाई घंटे पहले 9.57 पर पहुंच जाएगी। पलामू जिले में इस ट्रेन का ठहराव डालटनगंज के अलावा गढ़वा रोड जंक्शन पर है।

अप टाइम टेबल में बदलाव की नहीं जारी हुई अधिसूचना

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर की तरफ से डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस का टाइम-टेबल जारी हुआ है। अप का अब तक जारी नहीं हुआ है। यह साफ नहीं है कि अप का टाइम-टेबल बदलेगा या नहीं।

यात्रियों के लिए अनुकूल नहीं नया टाइम-टेबल

जबलपुर-शक्तिपुंज एक्सप्रेस का नया टाइम टेबल हावड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए अनुकूल नहीं है। पहले यह ट्रेन सुबह चार बजे हावड़ा पहुंचती थी। यात्री स्टेशन से निकलकर गंतव्य पर चले जाते थे। अब रात 22.40 में पहुंच जाएगी। यात्रियों को रातभर स्टेशन पर बैठना होगा।

chat bot
आपका साथी