Jharkhand: नितिन गडकरी ने रांची को दी एक और रिंग रोड की सौगात, बोले- ये तो अभी ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राज्य में 9400 करोड़ से अधिक के निवेश से 21 सड़क परियोजनाओं का का शिलान्यास किया। उन्होंने रांची को बड़ी सौगात देते हुए एक और रिंग रोड के निर्माण की घोषणा से की है।

By Mohit TripathiEdited By:
Updated: Thu, 23 Mar 2023 06:42 PM (IST)
Jharkhand: नितिन गडकरी ने रांची को दी एक और रिंग रोड की सौगात, बोले- ये तो अभी ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राज्य में 9400 करोड़ से अधिक के निवेश से 21 सड़क परियोजनाओं का का शिलान्यास किया।

जागरण संवददाता, रांची: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात दी।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी राज्य में  9400 करोड़ से अधिक के निवेश से 21 सड़क परियोजनाओं का का शिलान्यास किया। उन्होंने रांची को बड़ी सौगात देते हुए एक और रिंग रोड के निर्माण की घोषणा से की है।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि देश में पहली बार डबल डेकर सड़क रांची में बन रही है। उन्होंने कहा कि यह तो अभी ट्रेलर मात्र है फिल्म शुरू होना तो अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि 2024 के बाद झारखंड की सड़को ंको अमेरिका की सड़कों के जैसा बना देंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि हम ऐसी सड़क का निर्माण करेंगे, जिससे रांची से वाराणसी तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री ने बेंगुलरू की तर्ज पर रांची में भी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बनाने के लिए झारखंड सरकार से प्रस्ताव मांगा है। गडकरी ने कहा कि सड़कें बनने से हवाई जहाज की सेवाएं कई शहरों में बंद हो गई हैं क्योंकि हवाई यात्रा से भी कम समय में लोग रोड के जरिए यात्रा कर रहे है।