Jharkhand Weather Today: झारखंड के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, सावधान रहें लोग; पढ़ें मौसम का हाल

Jharkhand Weather News झारखंड के सभी जिलों में मानसून का प्रभाव बढ़ गया है। इसका असर शनिवार को देखने को मिला। रांची समेत कई जिलों में एक साथ बारिश हो रही थी। बारिश के कारण कुछ जगह जाम लगने की समस्या भी सामने आई है। वहीं राज्य में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

By verendra Rawat Edited By: Sanjeev Kumar Publish:Sun, 30 Jun 2024 08:27 AM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 08:27 AM (IST)
Jharkhand Weather Today: झारखंड के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, सावधान रहें लोग; पढ़ें मौसम का हाल
झारखंड के 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश (जागरण)

HighLights

  • अगले पांच दिनों तक अच्छी वर्षा की उम्मीद, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
  • आज भी राजधानी में वर्षा की उम्मीद, दिनभर छाए रहेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत
  • झारखंड में भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सावधान रहने की चेतावनी जारी की गई

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: झारखंड के सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। इसका असर शनिवार को देखने को मिला। राजधानी में शाम होते ही कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ झमाझम वर्षा देखने को मिली। वर्षा के कारण राजधानी का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भी गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत पलामू, रामगढ़, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम में वज्रपात और गरज के साथ वर्षा हुई है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों में अच्छी वर्षा की संभावना है।

राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश 33.5 मिमी सराइकेला में दर्ज की गई। उच्चतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकार्ड किया गया।

विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, अच्छी वर्षा की उम्मीद 

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक लगातार वर्षा होने की संभावना है। पांच जुलाई तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर रूक-रूक कर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। रविवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है। रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

किसानों के लिए अच्छा संदेश, जुलाई में होगी अच्छी बारिश 

Jharkhand News: राजधानी में शनिवार को धूप-छांव जारी रहा। दोपहर के बाद काले बादल छा गए। रूक-रूक कर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। आने वाले दिनों में भी रांची में दोपहर के बाद बारिश होने कि संभावना है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि किसानों को अब बिछड़ा रोप देना चाहिए। जुलाई में खेतों में पानी भरे रहेंगे। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

एक नजर में विभिन्न शहरों का तापमान

जिला अधिकतम न्यूनतम

रांची 32.7 - 28.4

जमशेदपुर 36.3 - 27.7

डाल्टेनगंज 38.4 - 26.8

बोकारो 36.2 - 28.1

चाईबासा 30.8 - 26.0

देवघर 37.7 - 27.1

गढ़वा 37.4 - 28.8

सरायकेला 35.7 - 26.4

गोड्डा 38.4 - 28.1

क्या कहते हैं अधिकारी

इस साल अच्छी वर्षा होने की संभावना है। लेकिन जिस प्रकार से शहर में पेड़ों की कटाई चल रही है, इससे शहर का मौसम बदल चुका है। अब मेट्रो सिटी की तरह रांची में भी वर्षा होगी।

-- अभिषेक आनंद, मौसम विज्ञानी, रांची

ये भी पढ़ें

Jharkhand Weather Today: झारखंड में मानसून ने बदला इरादा, इन 8 जिलों के लोग जरूर रहें सावधान; अलर्ट जारी

Jharkhand News: टाटा-हटिया एक्सप्रेस 6 दिन रहेगी रद्द, 3 और 6 जुलाई को होगा रूट में बदलाव; सामने आई ये वजह

chat bot
आपका साथी