रांची व हटिया स्टेशनों पर बिकने लगे प्लेटफार्म टिकट, तीन गुना बढ़ा दाम, अब देने होंगे 30 रुपये

जासं रांची रांची समेत रेल मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर सोमवार से आम लोगों की इंट्री शुरू हो गई। रांची स्टेशनों पर 30 रुपये प्लेटफार्म टिकट दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 07:45 AM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 07:45 AM (IST)
रांची व हटिया स्टेशनों पर बिकने लगे प्लेटफार्म टिकट, तीन गुना बढ़ा दाम, अब देने होंगे 30 रुपये
रांची व हटिया स्टेशनों पर बिकने लगे प्लेटफार्म टिकट, तीन गुना बढ़ा दाम, अब देने होंगे 30 रुपये

जासं, रांची : रांची समेत रेल मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर सोमवार से आम लोगों की इंट्री शुरू कर दी गई है। अब कोई भी अपने परिचितों को छोड़ने या रिसीव करने रेलवे स्टेशनों पर जा सकेंगे। कोरोना के कारण रेलवे स्टेशनों पर आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई थी। सिर्फ रेल टिकट रखने वाले यात्रियों को ही रेलवे स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति थी। प्लेटफार्म टिकट के काउंटर बंद कर दिए गए थे।

कोरोना के कारण बंद हुआ प्लेटफॉर्म टिकट का काउंटर सोमवार से खुल गया है। रांची रेल डिवीजन के हटिया, रांची और मुरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। लेकिन प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन में प्रवेश करने वाले यात्रियों को अब तीन गुना अधिक चार्ज देना होगा।

रांची रेल मंडल के पीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि तीन स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री की इजाजत दी गई है। इसमें रांची, हटिया और मुरी रेलवे स्टेशन शामिल हैं। प्लेटफार्म टिकट का मूल्य रांची और हटिया में 30 रुपये और मुरी में 10 रुपये निर्धारित किया गया है। किराए में वृद्धि का कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि ये दक्षिण पूर्व रेलवे का निर्णय है। ये निर्णय पहले ही कर दिया गया था। इस संबंध में वे ज्यादा कुछ भी नहीं बता पाएंगे। आगे जो जानकारी होगी, दी जाएगी। बता दें कि देश के कई शहरों में प्लेटफार्म टिकट के रेट बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों का कहना है कि प्लेटफार्म टिकट का रेट इतना बढ़ाने का क्या औचित्य है। इससे गरीब यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। प्लेटफार्म टिकट का रेट कम हो, इसके लिए रेलवे को विचार करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी