किस बात को लेकर छिड़ा था रांची के बार में विवाद? DJ की मौत पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, गया से पकड़ा गया आरोपित

Ranchi Crime News रविवार देर रात को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम बार में गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपित अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके अलावा तीन और की भी गिरफ्तारी हुई है। बार में म्‍यूजिक के तेज वॉल्‍यूम को लेकर हुआ था विवाद जिस पर नशे में धुत कारोबारी ने डीजे संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्‍या कर दी।

By prince kumar Edited By: Arijita Sen Publish:Tue, 28 May 2024 08:47 AM (IST) Updated:Tue, 28 May 2024 08:47 AM (IST)
किस बात को लेकर छिड़ा था रांची के बार में विवाद? DJ की मौत पर हुआ सनसनीखेज खुलासा, गया से पकड़ा गया आरोपित
रांची के एक बार में संगीत की तेज आवाज पर हुए विवाद में डीजे संदीप प्रमाणिक को गोली मारता व्यक्ति

HighLights

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर समेत तीन आरोपित भी हुए गिरफ्तार
  • बार में मारपीट होने के बाद रायफल लेकर पहुंचा था आरोपित, पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद
  • डीजे की हत्या करने के बाद हथियार दिखाकर कई लोगों को आरोपित ने धमकाया, पांच राउंड की फायरिंग

जागरण संवाददाता, रांची। Ranchi Crime News : चुटिया थाना क्षेत्र स्थित एक्सट्रीम बार में रविवार की देर रात एक बजकर बीस मिनट में कारोबारी अभिषेक सिंह ने बार के डीजे संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित अभिषेक को गया से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा प्रतीक, समरीउद्दीन और मुत्युंजय की भी गिरफ्तारी हुई है। चुटिया थाना में आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

इस बात पर बिगड़ा बार का माहौल

पुलिस का कहना है कि बार में अभिषेक अपने दोस्त समरीउद्दीन, आयाम अनवर, प्रतीक, मुत्युंजय यादव, प्रकाश और प्रकाश के एक दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

बार में दूसरी तरफ कुछ युवक और युवतियां भी मौजूद थे। बार में डीजे बज रहा था। जिधर युवतियां बैठी हुई थीं उन्होंने डीजे का साउंड कम करने के लिए कहा।

इसी बात पर अभिषेक और उसके साथी ने कहा कि डीजे बजेगा साउंड कम नहीं होगा। इस बात को लेकर अभिषक और उसके दोस्त युवतियों से भिड़ गए। ज्यादा विवाद होने लगा तो बार से सभी को बाहर कर दिया गया। जिन युवकों के साथ युवतियां थीं वे सभी लोग चले गए।

डीजे संदीप प्रमाणिक

बाउंसरों ने अभिषेक और उसके साथियों को जमकर पीटा

इसके बाद अभिषेक अपने साथियों के साथ बार में आ गया और शराब पीने लगा। अभिषेक और उसके साथ बार में मौजूद बाउंसर से विवाद करने लगे कि उन्हें पहले बार से क्यों निकाला गया था।

देखते ही देखते विवाद ज्यादा हो गया और बार में मारपीट होने लगी। सभी बाउंसर मिलकर अभिषेक और उसके साथियों को जमकर पीटा और बार से भगा दिया। अभिषेक और उसके दोस्तों का कपड़ा फाड़ दिया गया था।

अभिषेक गुस्से में घर पहुंचा और लाइसेंसी हथियार रायफल लेकर बार में पहुंचा। बार के नीचे गार्ड से अभिषेक ने कहा कि बार खुला है या बंद हो गया है। गार्ड ने कहा कि उसे नहीं पता।

इसके बाद अभिषेक लिफ्ट से ऊपर गया और बार के मेन गेट के पास खड़े संदीप प्रमाणिक को गोली मार दिया। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

डीजे संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या करने का आरोपित अभिषेक सिंह

हत्या करने के बाद पुलिस के सामने से फरार हो गया आरोपित

कारोबारी अभिषेक सिंह डीजे की हत्या करने के बाद बार के नीचे पहुंचा। वहां पांच राउंड फायरिंग करने के बाद काफी देर तक हंगामा किया। रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को रोककर गोली मारने की धमकी देने लगा।

बार के नीचे एक अधिकारी पहुंचे तो आरोपित ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपित पुलिस के सामने कार में बैठकर फरार हो गया।

पुलिस के जवान हथियार ताने रहे लेकिन कुछ नहीं कर सके। घटना की सूचना पाकर एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई थानेदार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

गया से पकड़ा गया अभिषेक, मैनेजर रामगढ़ से गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि कारोबारी अभिषेक एक पेयजल का एजेंसी लिया है। शहर के कई इलाकों में उसका सप्लाई करने का काम है। आरोपित पुंदाग स्थित सेल सिटी में रहता है।

बार में देर रात हत्या करने के बाद आरोपित अभिषेक कार से भाग रहा था, लेकिन कचहरी चौक के समीप अभिषेक की कार और बस में टक्कर हो गई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

आरोपित ने अपने एक दोस्त के गैरेज में कार लगा दिया और फिर दूसरी कार से गया की ओर फरार हो गया। रांची पुलिस ने गया पुलिस की मदद से आरोपित को अलीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रतीक को रामगढ़ जिला से गिरफ्तार किया गया। प्रतीक रामगढ़ में बैंक मैनेजर है।

पुलिस ने आरोपित के कार से गोली और खोखा बरामद किया है। आरोपित बार के नीचे फायरिंग करने के बाद खोखा चुनकर अपने साथ ले गया था। अभिषेक की गिरफ्तारी होने के बाद उसका हथियार जब्त कर लिया गया है।

रांची पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों का सत्यापन किया जा रहा है। मुख्य आरोपित रांची से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गया से पकड़ लिया- चंदन कुमार सिन्हा, एसएसपी रांची

ये भी पढ़ें: 

अब इंतजार हुआ खत्‍म! बिरसानगर में 1300 लोगों को जल्‍द मिल जाएगा पीएम आवास, तेजी से कंप्‍लीट किए जा रहे घर

शराब बिक्री में MRP से अधिक वसूली जारी, प्रशासन के आदेश को दिखा रहे ठेंगा; कैसे लगेगी लगाम?

chat bot
आपका साथी