राजधानी ट्रेन में गंदगी का अंबार, यात्री ने ट्वीट कर की शिकायत

दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की अव्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Aug 2019 04:08 AM (IST) Updated:Wed, 28 Aug 2019 04:08 AM (IST)
राजधानी ट्रेन में गंदगी का अंबार, यात्री ने ट्वीट कर की शिकायत
राजधानी ट्रेन में गंदगी का अंबार, यात्री ने ट्वीट कर की शिकायत

जागरण संवाददाता, रांची : रांची - दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की अव्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस कारण यात्री बराबर रेलवे को शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। रांची रेल मंडल के अंतर्गत आने वाली रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20840) में सफर कर रहे यात्री अभिजीत पांडेय ने ट्वीट कर अपनी शिकायत रेलवे को दर्ज कराई है। अभिजीत ने अपने ट्वीट में बताया कि बी-4 कोच में गंदगी का अंबार था। इस वजह यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इस ट्रेन के लिए ऑन बोर्ड कीपिंग स्टाफ की सुविधा है। इसके बावजूद साफ-सफाई का कोई खास ख्याल नहीं रखा जाता है। दिनोंदिन इसके रखरखाव में गिरावट दर्ज हो रही है।

जबकि, रांची रेल मंडल को इसके रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बावजूद अक्सर इस तरह की शिकायतें आती रहती है। एडीआरएम इंफ्रा अजित सिंह यादव को मैकेनिकल डिपार्टमेंट की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद भी व्यवस्था कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। दिनोंदिन शिकायतों की लिस्ट बढ़ती चली जा रही है। इससे रेलवे की छवि खराब हो रही है। ऐसी शिकायतें हाईकोर्ट के जस्टिस से लेकर शहर के कई लोगों ने शिकायतें कर चुके हैं। जब यह स्थिति प्रीमियम ट्रेनों की है, तो अन्य ट्रेनों की स्थिति क्या हो सकती है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

डीआरयूसीसी के सदस्य प्रेम काटारूका ने कहा है कि राजधानी ट्रेन में सुविधा के नाम पर यात्रियों ठगा जा रहा है। राजधानी जैसी ट्रेन में महिला असुरक्षित है। खुलेआम शराब पीने का मामला आया था। उसके बाद भी सुधार होने के बदले व्यवस्था दिनोंदिन चौपट होते जा रही है।

chat bot
आपका साथी