आज से रांची-हावड़ा Vande Bharat Express का होगा नियमित परिचालन, घर से निकलने से पहले देखें टाइम टेबल

रांची स्टेशन से ट्रेन सुबह 515 बजे खुलेगी। इसे लेकर रेलवे प्रशासन की पूरी तैयारी हो गई है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना वंदे भारत एक्सप्रेस को रांची से हावड़ा के लिए किया था। रांची स्टेशन पर ढोल नगाड़ों के बीच दोपहर 1.02 बजे ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया।

By Shakti SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Sep 2023 05:30 AM (IST) Updated:Wed, 27 Sep 2023 05:30 AM (IST)
आज से रांची-हावड़ा Vande Bharat Express का होगा नियमित परिचालन, घर से निकलने से पहले देखें टाइम टेबल
आज से रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा नियमित परिचालन (file photo)

HighLights

  • सभी सीटों की बुकिंग हो गई है
  • रांची स्टेशन से ट्रेन सुबह 5:15 बजे खुलेगी

जागरण संवाददाता, रांची:  रांची से  हावड़ा के बीच सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन बुधवार से होगा। पहले दिन होने के कारण सभी सीटों की बुकिंग हो गई। सीसी और एग्जीक्यूटिव क्लास में सीट खाली नहीं मिली।

उल्लेखनीय है कि रविवार को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना वंदे भारत एक्सप्रेस को रांची से हावड़ा के लिए किया था। रांची स्टेशन पर ढोल नगाड़ों के बीच दोपहर 1.02 बजे ट्रेन को स्टेशन से रवाना किया गया। ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से ट्रैक पर दौड़ी।

यह भी पढ़ेंः कनाडा के नरम रुख से खालिस्तान समर्थकों के हौसले बुलंद, बिना किसी खौफ के आतंकी गतिविधियों को दे रहे अंजाम

रांची स्टेशन से ट्रेन सुबह 5:15 बजे खुलेगी। इसे लेकर रेलवे प्रशासन की पूरी तैयारी हो गई है।

ट्रेन परिचालन का समय

20898 रांची – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 27 सितंबर से सप्ताह में छह दिन (मंगलवार छोड़ कर) रांची से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन रांची से प्रस्था  05.15 बजे, मुरी आगमन 06.15 बजे प्रस्थान 06.17 बजे, कोटशिला आगमन 06.39 बजे प्रस्थान 06.40 बजे, पुरुलिया आगमन 07.15 बजे प्रस्थान 07.17 बजे, चांडिल आगमन 07.56 बजे प्रस्थान 07.57 बजे, टाटानगर आगमन 08.40 बजे प्रस्थान 08.45 बजे, खड़गपुर आगमन 10.30 बजे प्रस्थान 10.32 बजे एवं हावड़ा आगमन 12:20 बजे होगा ।

वहीं  हावड़ा प्रस्थान 15.45 बजे, खड़गपुर आगमन 17.18 बजे प्रस्थान 17.20 बजे, टाटानगर आगमन 19.05  बजे प्रस्थान 19.10 बजे, चांडिल आगमन 19.54 बजे प्रस्थान 19.55 बजे, पुरुलिया आगमन 20.33 बजे प्रस्थान 20.35  बजे, कोटशिला आगमन 21.14 बजे प्रस्थान 21.15 बजे, मूरी आगमन 21.38 बजे प्रस्थान 21.40 बजे एवं रांची आगमन 22.50 बजे होगा।

इन ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार के 07 कोच एवं वातानुकूलित एक्जीक्यूटिव चेयर कार का 01 कोच, कुल 08 कोच होंगे।  

chat bot
आपका साथी