Ranchi Lok Sabha Result 2024: संजय सेठ के इस रिकॉर्ड को जान पूरी BJP हो जाएगी निराश, सांसद जी के कोर वोटर भी होंगे हैरान

रांची लोकसभा सीट पर बीजेपी के संजय सेठ दूसरी बार सांसद बने हैं। लेकिन इस बार उनके वोट बैंक में जबरदस्त सेंधमारी हो गई। चुनाव आयोग के आंकड़े में कुछ ऐसे रिकॉर्ड सामने आए हैं जो कि बेहद चौंकाने वाले हैं। संजय सेठ के इस रिकॉर्ड को जान बीजेपी निराश हो जाएगी। तो आइए बताते हैं क्या है यह निराशाजनक रिकॉर्ड।

By Shakti Singh Edited By: Sanjeev Kumar Publish:Thu, 06 Jun 2024 04:54 PM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2024 04:54 PM (IST)
Ranchi Lok Sabha Result 2024: संजय सेठ के इस रिकॉर्ड को जान पूरी BJP हो जाएगी निराश, सांसद जी के कोर वोटर भी होंगे हैरान
संजय सेठ ने इस मामले में किया निराश (जागरण)

HighLights

  • संजय सेठ को मुस्लिम बहुल इलाकों में मिले कम वोट
  • संजय सेठ को एक बूथ पर तो सिर्फ दो ही वोट मिले
  • ढाई दर्जन बूथों पर संजय सेठ नहीं पार कर पाएं 15 का आंकड़ा

 शक्ति सिंह, रांची। Ranchi Lok Sabha Result 2024: रांची लोकसभा सीट पर संजय सेठ लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं। लेकिन, इस बार उनके वोट बैंक में जबरदस्त सेंधमारी हो गई। चुनाव आयोग के आंकड़े में कुछ ऐसे रिकॉर्ड सामने आए हैं, जो कि बेहद चौंकाने वाले और शर्मनाक हैं।

ढाई दर्जन बूथ ऐसे भी जहां 12 या उससे कम मत मिले

 दरअसल, रांची लोकसभा के ढाई दर्जन बूथ ऐसे भी थे, जहां भाजपा के सांसद संजय सेठ को 12 वोट या उससे कम मिले। इसमें एक बूथ ऐसा भी है, जहां संजय सेठ को सिर्फ दो मतदाताओं ने ही अपना वोट दिया।  वहीं रांची विधानसभा क्षेत्र में मौजूद डेढ़ दर्जन बूथ पर 15 से भी कम वोट पड़े।

अधिक मुस्लिमों की संख्या वाले बूथ पर संजय सेठ को हाथ लगी निराशा

विशेषकर इसमें वे बूथ शामिल हैं जिसमें मुस्लिमों की संख्या अधिक है। यहां कांग्रेस की यशस्विनी सहाय को एक तरफा वोट पड़े हैं। हालांकि, छह विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ पांच विधानसभा क्षेत्र कांके, हटिया, रांची, सिल्ली और ईंचागढ़ में तुलनात्मक वोट अधिक मिले।

सिर्फ खिजरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने लीड किया है। यहां कांग्रेस को 113868 वोट मिले। जबकि भाजपा को 97535 ही वोट मिले। चुनाव में संजय सेठ की झोली में 664732 वोट और यशस्विनी सहाय को 544220 वोट पड़े।   हटिया  के बूथ नंबर 148 पर संजय सेठ को 9 ही वोट मिले। 

यह भी पढ़ें

Buxar Lok Sabha Result 2024: बक्सर में BJP का खेल किसने बिगाड़ा? राज से हट गया पर्दा; सियासी हलचल तेज

Misa Bharti: ' बस दो दिन रुक जाइए फिर...', चुनाव जीतते ही मीसा भारती का बड़ा एलान, बुरी तरह भड़क सकती है BJP

chat bot
आपका साथी