रांची रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट व अन्य जन सुविधाओं का सांसद संजय सेठ ने किया उद्घाटन

Ranchi Railway Station Jharkhand News उद्घाटन समारोह सुबह 1100 बजे शुरू होना था। मगर सांसद संजय सेठ 1130 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने लिफ्ट का उद्घाटन किया। सांसद के साथ रांची के विधायक सीपी सिंह भी थे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 08:14 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 12:44 PM (IST)
रांची रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट व अन्य जन सुविधाओं का सांसद संजय सेठ ने किया उद्घाटन
रांची रेलवे स्टेशन पर लगे नए लिफ्ट का सांसद संजय सेठ आज करेंगे उद्घाटन। जागरण

रांची, जासं। रांची रेलवे स्टेशन पर रविवार को रांची के सांसद संजय सेठ ने लिफ्ट का उद्घाटन किया। लिफ्ट रांची रेलवे स्टेशन पर स्टेशन परिसर में बाहर की तरफ से रिटायरिंग रूम जाने के लिए लगाई गई है। लिफ्ट लग जाने से यात्रियों को काफी सुविधा हो गई है। अब उन्हें सीढ़ी नहीं चढ़नी पड़ेगी। उद्घाटन समारोह सुबह 11:00 बजे शुरू होना था। मगर सांसद 11:30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने लिफ्ट का उद्घाटन किया। सांसद के साथ में रांची के विधायक सीपी सिंह भी थे। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। लिफ्ट के बाद सांसद ने उच्च श्रेणी वेटिंग हॉल का विधिवत पूजा पाठ के साथ उद्घाटन किया। नए पार्सल ऑफिस, वेयर ऑफिस हाथी का भी उद्घाटन हुआ।

गौरतलब है कि रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पहले काफी नीचे था। इससे लोगों को ट्रेनों में चढ़ने और उतरने में दिक्कत होती थी। लेकिन अब प्लेटफार्म को ऊंचा कर दिया गया है। इससे आसानी से अब यात्री ट्रेनों पर चढ़-उतर सकते हैं। सांसद संजय सेठ ने प्लेटफार्म का भी जायजा लिया। उसके बाद वह वेटिंग हाल में आए। वेटिंग हाल को रेलवे ने तरह तरह की चित्रकारी से सजाया है। वेटिंग हॉल में पत्रकारों से बात करते हुए संजय सेठ ने कहा कि रिटायरिंग रूम में जाने के लिए लिफ्ट लगाई गई है। रांची रेलवे स्टेशन देश का सबसे साफ सुथरा स्टेशन हो गया है। उन्होंने कहा कि यहां जल्द ही और भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी