रांची के इटकी में रोकी ट्रेन, यात्रियों का हंगामा

रांची के इटकी में मेमू ट्रेन को यात्रियों ने रोक कर फ‍िर से पुरानी ट्रेन चलाने की मांग की।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 08 Oct 2018 12:04 PM (IST) Updated:Mon, 08 Oct 2018 12:04 PM (IST)
रांची के इटकी में रोकी ट्रेन, यात्रियों का हंगामा
रांची के इटकी में रोकी ट्रेन, यात्रियों का हंगामा

रांची, जासं। रांची-लोहरदगा रुट पर आक्रोशित यात्रियों ने सोमवार को मेमू ट्रेन को रोक कर हंगामा किया। इस दौरान यात्री फ‍ि र से इस रुट पर पुरानी पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। बताया गया कि स्‍थानीय लोगों को जगह नहीं मिलने पर यात्रियों का आक्रोश बढ़ गया। मेमू ट्रेन में 8-9 बोगी होने के कारण कई यात्री इसमें जगह नहीं पा सके। ऐसे में सवारियों को काफी दिक्‍कत झेलनी पड़ रही है।

सोमवार को लोहरदगा से रांची जाने के क्रम में कई यात्री ट्रेन गेट में  लटकने को मजबूर हो गए वहीं आधे से ज्यादा सवारी स्टेशन में ही छूट गए, कई यात्री रोते-बिलखते नजर आए। बाद में इटकी में ट्रेन रोक दी गई और स्थानीय लोग नए मेमू ट्रेन की बजाय पुरानी ट्रेन चलाने की मांग पर अड़ गए। इटकी में ट्रेन रोकने के मामले को सुलझाने के लिए सीनियर डिविजनल ऑपरेटिंग मैनेजर नीरज कुमार ने यात्रियों से लोगों से वार्ता की और उनकी मांग को आला अधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। ऑपरेटिंग मैनेजर के आश्‍वासन के बाद यात्रि‍यों ने ट्रेन को वहां से खुलने दिया।

chat bot
आपका साथी