शादी समारोह में शामिल हुए CM चंपई सोरेन, सूखे की स्थिति पर कर दिया ये एलान; यहां खोला जाएगा डिग्री कॉलेज

रविवार को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गृह जिले सरायकेला-खरसावां का दौरा किया और अपने पैतृक घर जिलिंगगोड़ा में रात में विश्राम किया। इसके बाद वे सोमवार को रांची के लिए रवाना हुए लेकिन इससे पहले वे फिर से विधानसभा क्षेत्र राजनगर पहुंचे। वहां पर एक शादी समारोह में शामिल हुए और सीएम सोरेन ने वर वधु को आशीर्वाद भी दिया।

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed Publish:Mon, 01 Jul 2024 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2024 10:19 PM (IST)
शादी समारोह में शामिल हुए CM चंपई सोरेन, सूखे की स्थिति पर कर दिया ये एलान; यहां खोला जाएगा डिग्री कॉलेज
अपने चहेते कार्यकर्त्ता नेम्बू प्रधान के यहां उनके भतीजे के शादी समारोह में शामिल हुए CM चंपई सोरेन

HighLights

  • सुखाड़ की स्थिति पर सरकार की नजर- चंपई सोरेन
  • वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था कर रही सरकार- सीएम
  • राजनगर में शादी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

संवाद सूत्र, राजनगर। गृह जिला सरायकेला -खरसावां दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को पैतृक घर जिलिंगगोड़ा में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को रांची रवाना हुए। रांची जाने से पूर्व सीएम चंपई सोरेन फिर से विधानसभा क्षेत्र राजनगर पहुंचे।

राजनगर के सिजुलता में अपने चहेते कार्यकर्त्ता नेम्बू प्रधान के यहां उनके भतीजे की शादी समारोह में शरीक हुए। मुख्यमंत्री ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।

मानसून की देरी से उत्पन्न हो रही सुखाड़ की स्थिति

इस दौरान मानसून की देरी से उत्पन्न हो रही सुखाड़ की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश न होने की वजह से किसानों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए सरकार वैकल्पिक कृत्रिम सिंचाई की व्यवस्था कर रही है।

बहुत जल्द राजनगर एवं आसपास के चिन्हित जगहों पर पाइपलाइन से अंडरग्राउंड सिंचाई की व्यवस्था समय पर धरातल पर उतरेगा। ताकि किसानों के खेतों में साल भर पानी पहुंचे।

किसानों को केवल बारिश पर ही निर्भर न रहना पड़े। इसके लिए व्यवस्था किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में लागू हो रहे नए आपराधिक कानून से न्याय व्यवस्था सुदृढ़ होने की उम्मीद है।

राजनगर में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास जल्द

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा राजनगर व गम्हरिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज का जल्द आधरशीला रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने जा रही है। 50 हजार शिक्षकों की बहाली होगी। सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर पंचायत में मॉडल स्कूल होगा।

बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। जिससे बच्चे मेडिकल, इंजिनियर, डॉक्टर की पढ़ाई करने में आर्थिक बाधा नहीं आएगी। गुरूजी क्रेडिट कार्ड 15 लाख तक ऋण मिलेगा। यहां के होनहार विद्यार्थी विदेशों के अच्छे कॉलेज में शिक्षा हासिल कर सकेंगे।

इसके लिए मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रावृति योजना हमारी सरकार ने लाई है। सभी विद्यार्थियों का छात्रवृति तीन गुणा तक हमारी सरकार ने बढ़ाया है। लाखों छात्राओं को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। इससे हर गरीब के बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। एक दिन डीसी, एसपी, बीडीओ, सीओ बनकर राज्य के विकास में अपना योगदान देंगे।

झारखंड धनी प्रदेश है, जनता को सालों तक हक से वंचित रखा गया

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड प्रदेश खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है। परंतु यहां की जनता को सालों तक संसाधनों में उनके हक और अधिकार से वंचित रखा गया।

हमारी सरकार राज्य की गरीब जनता को उनका अधिकार दे रही है। हर जरूरतमंद को सर्वजन पेंशन योजना से अच्छादित किया। अब 21 से 50 वर्ष आयु की हर महिलाओं को एक हजार रूपये पेंशन अगले माह से मिलेगा।

सांस्कृतिक धरोहर एवं कला संस्कृति को बचाने का काम

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य आदिवासी के आदिवासी मूलवासियों की कला संस्कृति एवं सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा का काम हमारी सरकार कर रही है। इसके तहत राज्य के हर गांव में जाहेरस्थान की घेराबंदी एवं सुंदरीकारण का काम हो रहा है। हर गांव में धूमकुड़िया, माझी भवन बन रहा है।

गोविंदपुर में विशाल माझी पारगना हाउस का निर्माण हो रहा है। ताकि हमारी पारंपरिक व्यवस्था कायम रहे। वहीं अब मुलवासियों की देवस्थलों को भी सुरक्षित किया जा रहा है।

इस दौरान उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसपी मनीष टोप्पो, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, , बीडीओ मलय कुमार, सीओ हरीश चंद्र मुंडा, सनद आचार्य, करमुचरण पान, परमेश्वर प्रधान सहित कई उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-

डॉक्टर्स डे पर CM चंपई सोरेन ने दिया तोहफा, इस जिले में किया अस्पताल का उद्घाटन; बोले- अंतिम व्यक्ति को...

New Criminal Laws: तीन नए कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, जेल में बंद कैदियों को दी गई जानकारी

chat bot
आपका साथी