हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप, आक्रोशित भीड़ ने किया रेल चक्‍का जाम, जानें क्‍या है वजह

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में रोजाना यात्री ट्रेन को रोककर मालगाड़ी को पास करने के कारण घंटों लोग परेशान रहते हैं। इस वजह से शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के वीरबांस में चक्रधरपुर टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोककर रेल चक्का जाम कर दिया है। इस कारण से हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 11 Aug 2023 11:46 AM (IST) Updated:Fri, 11 Aug 2023 11:46 AM (IST)
हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप, आक्रोशित भीड़ ने किया रेल चक्‍का जाम, जानें क्‍या है वजह
चक्रधरपुर रेल मंडल के वीरबांस में आक्रोशित यात्रियों ने किया रेल चक्‍का जाम।

जागरण संवाददाता चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में रोजाना यात्री ट्रेन को रोककर मालगाड़ी को पास करने के कारण घंटों लोग परेशान रहते हैं। आक्रोशित यात्रियों ने अंततः शुक्रवार को ट्रेन रोककर हावड़ा मुंबई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर यातायात ठप

चक्रधरपुर रेल मंडल के यात्रियों के सब्र का बांध टूट गया और ट्रेन लेट होने पर रेल चक्का जाम कर दिया। इस कारण से हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप है।

जानकारी के अनुसार, चक्रधरपुर रेल मंडल में रोजाना यात्री ट्रेन को रोककर मालगाड़ी को पास किया जाता है। इससे लगातार ट्रेनों की लेट लतीफी से परेशान रेल यात्रियों ने शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के वीरबांस में चक्रधरपुर टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोककर रेल चक्का जाम कर दिया है।

रेलवे की गलत नीति से सैकड़ों गरीब मजदूर परेशान

यात्रियों के रेल चक्का जाम कर दिए जाने से ट्रेनों का परिचालन ठप्प है। रेल यात्रियों का कहना है कि पैसेंजर ट्रेन रोक कर मालगाड़ी चलायी जाती है। यात्रियों को रोज ट्रेन की लेट लतीफी से परेशानी झेलनी पड़ती है।

बता दें कि चक्रधरपुर टाटा मेमू पैसेंजर ट्रेन से रोजाना सैकड़ो गरीब मजदूर काम करने के लिए आदित्यपुर और टाटा जाते हैं, लेकिन रेलवे के अधिकारियों की गलत नीतियों के कारण रोजाना ट्रेन को बीच रास्ते पर खड़ा करके मालगाड़ी को पास किया जाता है।

यही कारण है कि गरीब मजदूर समय पर काम करने नहीं पहुंच पाते हैं। इससे नाराज होकर आखिरकार उन्‍होंने शुक्रवार को रेल चक्का जाम कर दिया है।

पूरे चक्रधरपुर रेल मंडल का एक है हाल

रेल चक्का जाम होने के कारण जहां-तहां कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेनें खड़ी हैं। बता दें कि यही हाल पूरे चक्रधरपुर रेल मंडल में हो रहा है, जहां एक्सप्रेस ट्रेन को राउरकेला से चक्रधरपुर पहुंचने में 3 घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। सूत्रों के अनुसार इसका कारण मालगाड़ी आगे छोड़ दिया जाना है, जिसके चलते एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया जा रहा है।

यही हाल चक्रधरपुर से टाटा के बीच का है। शुक्रवार को रेल चक्‍का जाम होने के खबर से चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया है। हालांकि, रेल चक्का जाम होने के कारण घटनास्तर पर आरपीएफ और जीआरपी पहुंच गई है और रेल मंडल के अधिकारियों का एक ग्रुप भी रवाना हो चुका है। समाचार लिखे जाने तक हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पूरी तरह ठप है।

chat bot
आपका साथी