Republic Day & Independence Day: जानें गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में क्या फर्क है?

Republic Day 2023 हर साल 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी दिन साल 1950 में देश का संविधान लागू किया गया था। लेकिन क्या आप जनते हैं कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या फर्क है?

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 19 Jan 2023 12:13 PM (IST) Updated:Thu, 26 Jan 2023 10:23 AM (IST)
Republic Day & Independence Day: जानें गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में क्या फर्क है?
Republic Day & Independence Day: गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में अंतर जानते हैं आप?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Republic Day 2023: भारत आज 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी यह खास दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया और 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू किया गया। 26 नवंबर को हर साल भारत का संविधान दिवस मनाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।

संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस को भारत में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन तिरंगा लहराने के साथ, परेड होती है और साथ ही देशभर में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन भी किया जाता है। नई दिल्ली के लाल किले पर इस दिन देश का झंडा फहराया जाता है, जिसके बाद पीएम का राष्ट्र के नाम संबोधन होता है। इस दिन देशभर में छुट्टी मनाई जाती है।

Republic Day 2023: संविधान लागू करने के लिए क्यों चुनी गई 26 जनवरी की तारीख, जानें इसका दिलचस्प इतिहास

गणतंत्र दिवस की बात करें, तो इस दिन, भारत के राष्ट्रपति, जो देश के पहले नागरिक भी हैं, समारोह में शामिल होते हैं और झंडा फहराते हैं। इसका आयोजन दिल्ली के राजपथ पर होता है, जहां परेड के बाद, अलग-अलग राज्यों की झांकियां निकलती हैं। इस दिन भी देश भर में छुट्टी होती है।

संविधान दिवस, 26 नवंबर को मनाया जाता है और इस दिन छुट्टी नहीं होती। इस दिन, छात्रों द्वारा सभी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाती है। इसके अलावा, भारत के संविधान के ऊपर क्विज़ और कई तरह के कॉम्पीटीशन भी रखे जाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में फर्क क्या है?

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से देश की स्वतंत्रता का प्रतीक है, जबकि, गणतंत्र दिवस, जो 26 जनवरी को मनाया जाता है, इस दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था।

भारत के संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को, भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। मोदी सरकार ने 2015 में इस दिन को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

chat bot
आपका साथी