पढ़ाई ही नहीं सेहत के लिए भी जरूरी है ABC, जानें क्या हैं इस जूस के फायदे

आपकी सेहत का ख्याल रखने के लिए हम काफी कुछ करते हैं। इस हेल्दी सफर में एबीसी जूस आपकी मदद कर सकता है। एप्पल बीटरूट और कैरेट से बना यह जूस आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये तीनों चीजे बेहद पौष्टिक होती हैं जिस वजह से यह जूस भी काफी लाभदायक होता है। जानें इसे पीने के क्या क्या फायदे हो सकते हैं।

By Swati SharmaEdited By: Publish:Fri, 29 Dec 2023 12:52 PM (IST) Updated:Fri, 29 Dec 2023 12:52 PM (IST)
पढ़ाई ही नहीं सेहत के लिए भी जरूरी है ABC, जानें क्या हैं इस जूस के फायदे
एबीसी जूस पीने से हो सकते हैं सेहत से जुड़े कई फायदे

HighLights

  • हेल्दी रहने में एबीसी जूस काफी मददगार हो सकता है।
  • इसे बनाने के लिए एप्पल, बीटरूट और कैरेट का इस्तेमाल किया जाता है।
  • यह इम्यूनिटी मजबूत करने, पाचन दुरुस्त करने और स्किन के लिए लाभदायक होता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ABC Juice: सेहत का ख्याल रखने के लिए हम कितनी मेहनत करते हैं। एक्सरसाइज करना, डाइटिंग करना और न जाने क्या-क्या। लेकिन फिट रहने का एक बड़ा सिम्पल मंत्र हम आपको बताने जा रहे हैं। हेल्दी रहने के लिए आपको कुछ नहीं बस एबीसी (ABC) फॉर्मूला को याद रखना है। दरअसल एबीसी, एक जूस है, जो ऐसे पौष्टिक फलों और सब्जियों से बना है, जो आपकी सेहत के लिए वरदान से कम नहीं हैं। एबीसी जूस का मतलब होता है एप्पल, बीट रूट और कैरेट का जूस। इन तीनों चीजों को मिलाकर बनाए जाने वाले जूस को एबीसी जूस कहा जाता है। इसे पीने के इतने फायदे हैं कि ऐसे काफी कम जूस होंगे, जो इसे टक्कर दे पाएं। आइए जानते हैं क्या फायदे हो सकते हैं, एबीसी जूस पीने के।

सेब, चुकंदर और गाजर में कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है, जैसे- विटामिन-ए, सी, ई और के। साथ ही, इनमें कई प्रकार के मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जैसे पोटेशियम और आयरन। इसके अलावा, इनमें फाइबर भी पाया जाता है। इन पोषक तत्वों के मौजूद होने की वजह से इस जूस को पीने के कई लाभ मिलते हैं।

इम्यूनिटी मजबूत

विटामिन-सी और विटामिन- के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होने की वजह से यह जूस ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाव करने में मदद करता है, जिस वजह से इम्यून सिस्टम भी इस कारण से होने वाले डैमेज से बचा रहता है।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में किसी वरदान से कम नहीं है शहद, सेहत से लेकर त्वचा तक के लिए फायदेमंद

पाचन के लिए फायदेमंद

सेब, चुकंदर और गाजर तीनों में ही फाइबर पाया जाता है, जो पाचन के लिए लाभदायक होता है। हालांकि, इसमें साबुत फलों जितना फाइबर नहीं होता, लेकिन फिर भी थोड़ी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया में काफी हद तक मदद कर सकता है।

डिटॉक्सिफाई करने में मददगार

इस जूस को पीने से आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। दरअसल, चुकंदर और गाजर में डिटॉक्सिफाइंग प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं, जो लिवर के लिए काफी लाभदायक होते हैं और इसे हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

आंखों की रोशनी के लिए लाभदायक

विटामिन-ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इस जूस में विटामिन-ए काफी मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों को हेल्दी रखने के लिए काफी लाभदायक होता है। इसलिए इस जूस को पीने से आपकी आंखें कमजोर नहीं होंगी।

त्वचा को बनाए खूबसूरत

यह जूस हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा का राज बन सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाने के साथ-साथ डार्क स्पॉट्स को भी हल्का करने में मदद करते हैं। इसलिए यह जूस आपकी खूबसूरत स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें: गुणों का खजाना है गुलाबी अमरूद, सर्दियों में इसे खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी