Weight Loss Smoothie: तेजी से कम करना चाहते हैं वजन, तो ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चार हेल्दी स्मूदी

नाश्ते में हैवी और हेल्दी खाने से आप दिनभर उर्जा से भरे रहते हैं। ऐसे में अगर आपको अपना वजन घटाना है तो इसमें भी आपका ब्रेकफास्ट अहम भूमिका निभाता है। तेजी से अपना वजन कम करने के लिए आप अपने नाश्ते में ये स्मूदी जरूर शामिल करें।

By Harshita SaxenaEdited By: Publish:Thu, 16 Feb 2023 07:55 AM (IST) Updated:Thu, 16 Feb 2023 07:55 AM (IST)
Weight Loss Smoothie: तेजी से कम करना चाहते हैं वजन, तो ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चार हेल्दी स्मूदी
वजन घटाने के लिए ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये चार स्मूदी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Smoothie: सेहतमंद रहने के लिए ब्रेकफास्ट बेहद जरूरी होता है। सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ हेल्दी खाया जाए, तो इसका असर पूरे दिन देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने ब्रेकफास्ट के जरिए ऐसा कर सकते हैं। कई लोग अपना वजन घटाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। वर्कआउट से लेकर डाइट तक लोग सभी का काफी ख्याल रखते हैं। लेकिन अगर आप कम समय में अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो वह अपने ब्रेकफास्ट में कुछ चीजों को शामिल करने से आप यह कर सकते हैं। दरअसल, हैवी ब्रेकफास्ट करने से हम पूरे दिन उर्जी से भरे रहते हैं। ऐसे में अगर हेल्दी और हैवी ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं, जिससे आपका वजन भी कम हो तो नाश्ते में इस चार स्मूदी को जरूर एड करें।

मील रिप्लेसमेंट स्मूदी

स्मूदी एक तरह का हेल्दी फास्ट फूड होता है, जिसे कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है। साथ ही इसे पीने से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है। इसे तैयार करने के लिए एक एवोकाडो, नारियल तेल और कुछ बादाम मिलाकर इसे मिक्सर में पीस लें। अब इसे ग्लास में निकाल लें और ऊपर से चिया सीड्स डालकर पिएं। इसके सेवन से शरीर को हैल्दी और प्रोटीन मिलेगा।

एंटी-इन्फ्लेमेटरी स्मूदी

शरीर की पुरानी से पुरानी सूजन कम करने के लिए आप इस स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। एंटी-इन्फ्लेमेटरी स्मूदी बनाने के लिए 1-2 टमाटर, पालक के कुछ पत्ते, ऑलिव ऑयल, कुछ फल, संतरा, नींबू, अदरक का रस और हल्दी मिलाकर में ग्राइंडर में पीस लें। अब इसे ग्लास में निकालकर इसे चिया सीड्स या फ्लैक्स सीड्स से सजाएं और पी जाए। इस स्मूदी से वजन घटाने के साथ ही शरीर की सूजन कम करने में मदद करेगी।

ग्रीन स्मूदी

वेट लॉस के लिए यह एंटी-इन्फ्लेमेट स्मूदी बेहद असरदार मानी जाती है। अगर आप पहली बार स्मूदी का सेवन कर रहे हैं, तो इसे जरूर पिएं। इसे तैयार करने के लिए फाइटोन्यूट्रिएंट्स और फाइबर से भरपूर एक कप पालक लें। अब इसमें थोड़ा सा पानी, आम, अनानास और केले जैसे फल मिलाएं। इसके बाद इसे ग्राइंडर में पीस लें। स्वाद के लिए आप चाहें तो इसमें कुछ क्रीम भी मिला सकते हैं। अब इसे ग्लास में निकाल लें और इस हेल्दी स्मूदी का सेवन करें।

पाइनएप्पल जिंजर स्मूदी

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले अदरक को छील लें। अब इसे कद्दूकस कर इसमें एक कप अनानास मिलाएं। अब इन दोनों को अच्छे से पीस लें और फिर ग्लास में निकाल कर सर्व करें। इस स्मूदी के सेवन से आप तेजी से अपना वजन घटा सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी