किसी दवा से कम नहीं है Amla, रोज खाने से सेहत को मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे

आंवला (Amla) एक ऐसा फल है जिसका आकार भले ही छोटा है लेकिन इससे मिलने वाले फायदे बहुत बड़े हैं। यह सेहत के गुणों का भंडार है इसलिए आयुर्वेद में भी इस फल को कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानें आंवला खाने से क्या-क्या आपको क्या-क्या फायदे (Benefits of Amla) मिल सकते हैं।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Publish:Sat, 29 Jun 2024 03:34 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2024 03:34 PM (IST)
किसी दवा से कम नहीं है Amla, रोज खाने से सेहत को मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे
रोज खाएंगे एक आंवला, तो मिलेंगे ढेरों फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  • आंवला में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
  • यह पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और दिल की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Amla: आंवला अपने खट्टे स्वाद की वजह से कई डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी इसे सेहत के लिहाज से लाभदायक माना जाता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसका मुरब्बा, अचार, जूस और भी कई चीजें बनाकर खाई जाती हैं। आपको बता दें कि इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह न केवल स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि यह सुंदरता बढ़ाने में भी आपकी मदद कर सकता है। आइए जानें आंवला खाने से क्या फायदे हो सकते हैं।

पाचन दुरुस्त रहता है

आंवला खाने से पाचन बेहतर होता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो खाने को आंतों में से आसानी से पास करने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती। साथ ही, यह गैस्ट्रिक जूस रिलीज करने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है और एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

(Picture Courtesy: Freepik)

यह भी पढ़ें: Weight Loss के लिए डाइट में शामिल करें ये 4 तरह के Seeds, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

इम्युनिटी बढ़ाता है

आंवला विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसकी वजह से यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करने में मदद करते हैं। इससे भी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।

बॉडी डिटॉक्स

आंवला बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह शरीर में इकट्ठा गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है और स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल होता है

आंवला ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से रोकता है। साथ ही, इसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंंद

आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इनसे स्किन के डार्क स्पॉट्स कम होते हैं और त्वचा ग्लोइंग नजर आती है।

दिल को हेल्दी रखता है

आंवला खाने से दिल से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे दिल बेहतर काम करता है और दिल की बीमारियां, जैसे एथिरोस्कलेरोसिस का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें: स्वाद ही नहीं, सेहत में भी लाजवाब है आंवले की ये 4 रेसिपी, आप भी जरूर करें ट्राई

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

chat bot
आपका साथी