Cervical Pain: इन लक्षणों से पहचानें, कहीं आप सर्वाइकल के शिकार तो नहीं?

Cervical Pain आज के समय में हर तीसरे व्यक्ती को कंधे और गर्दन में दर्द की परेशानी होती है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। कई बार लोग शरीर में हो रहे इस दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यह समस्या सर्वाइकल का कारण भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और उपाय।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 21 Nov 2023 09:28 AM (IST) Updated:Tue, 21 Nov 2023 09:28 AM (IST)
Cervical Pain: इन लक्षणों से पहचानें, कहीं आप सर्वाइकल के शिकार तो नहीं?
Cervical Pain: क्या है सर्वाइकल पेन, जानिए इसके लक्षण और उपचार

HighLights

  • गलत पोजिशन में बैठकर काम करने से भी सर्वाइकल की समस्या हो सकती है।
  • सोने के गलत तरीके से भी सर्वाइकल पेन होता है।
  • लगातार एक ही जगह बैठने से बचें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Cervical Pain: आजकल के भागदौड़ भरी जिंदगी में अव्यवस्थित दिनचर्या, गलत पोजीशन में सोना,लगातार बैठ कर काम करना या फिर किसी एक्सीडेंट की वजह से अक्सर लोग गर्दन में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं।

ऐसा होने पर हमें महसूस होता है कि शायद हम बहुत थक गए हैं, इसलिए ऐसा हो रहा है और अपने दर्द को इग्नोर कर देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये सारे लक्षण सर्वाइकल के हैं। इसे इग्नोर करना अपकी समस्या को और बढ़ा सकता है।

धीरे-धीरे ये दर्द गर्दन से बढ़कर कर कंधों और पीठ तक पहुंच जाता है और फिर आपको उठने-बैठने में दिक्कत होने लगती है। इतना ही नहीं आप अपने गर्दन को भी घुमाने में भी असमर्थ हो जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर्स भी बेड रेस्ट करने की सलाह देते हैं फिर हमारी जिंदगी हम पर ही बोझ बन जाती है और इसके साथ ही हम अपनों के लिए भी बोझ बन जाते हैं। आइए जानते हैं, सर्वाइकल होने के कारण और लक्षणों के बारे में।

यह भी पढ़ें: स्पाइन और हिप्स की परेशानियों से बचे रहने के लिए कुर्सी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

सर्वाइकल होने के कारण

बढ़ती उम्र सर्वाइकल का एक कारण हो सकती है। सिर पर बोझ ढोने वाले व्यक्ति को भी ये हो सकता है। लगातार बैठकर सिर झुकाकर काम करते रहने से भी हो सकता है। किसी तरह के एक्सीडेंट या मार पीट में लगी चोट की वजह से भी हो सकता है। ऊंचे तकिये पर सोने की वजह से भी हो सकता है। कई बार स्ट्रेस भी इसका कारण बनता है। सोने के गलत तरीके से भी हो सकता है

सर्वाइकल के लक्षण

गर्दन में सूजन और जकड़न की समस्या होने लगती है। गर्दन की मांसपेशियों में दर्द रहता है। सिर में लगातार दर्द की शिकायत रहती है। हाथ और पैर में झुनझुनी की समस्या होने लगती है। गर्दन घुमाने पर आवाज निकलती है। लगातार उल्टी महसूस होता है।

इस तरह पाएं सर्वाइकल की समस्या से राहत

सर्वाइकल की प्रॉब्लम होने पर किसी एक्सपर्ट फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लें। रोजाना सुबह के समय योग करें। इसके लिए आप सूर्य नमस्कार, वक्रासन और भुजंगासन आदि करें। आपको इससे बहुत लाभ मिलेगा। भारी वस्तुओं को उठाने से बचें। लगातार एक ही जगह बैठने से बचें। अपने सोने का तरीका सही करें। तकिया लगाकर नहीं सोएं।

यह भी पढ़ें: सर्दी-खांसी और जुकाम से हैं परेशान, बस अपनाएं ये घरेलू उपाय, दवाइयों की नहीं पड़ेगी जरूरत!

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी