Workouts for Brain: बॉडी के साथ माइंड को भी हेल्दी रखती हैं ये एक्सरसाइजेस

Workouts for Brain वर्कआउट करने के पीछे ज्यादातर लोगों का मकसद वेटलॉस होता है या फिर बॉडी को फिट रखना। लेकिन जितना जरूरी बॉडी को फ्रेश एंड एनर्जेटिक रखना होता है उनता ही जरूरी होता है अपने माइंड को भी। तो दिमाग को हेल्दी रखने के लिए करें ये वर्कआउट्स।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Fri, 08 Apr 2022 07:36 AM (IST) Updated:Fri, 08 Apr 2022 07:36 AM (IST)
Workouts for Brain: बॉडी के साथ माइंड को भी हेल्दी रखती हैं ये एक्सरसाइजेस
Workouts for Brain: ब्रेन को हेल्दी रखने वाली एक्सरसाइजेस

नई दिल्ली, लाइफस्टाइड डेस्क, Workouts for Brain: ब्रेन एक्सरसाइज वो होती है जो आपका दिमाग तेज करती है और माइंड को हेल्दी रखने में मदद करती है। ये एक्सरसाइज करने में बहुत सिंपल होती हैं और लंबे वक्त तक इनके फायदे भी बने रहते हैं। इन एक्सरसाइज से आपकी लर्निंग, बात करने की स्किल्स, अटेंशन, याददाश्त और एकेडमिक परफॉर्मेंस इंप्रूव होती है।

1. क्रॉस कराल

- सबसे पहले अपने पैरों को थोड़ा दूर-दूर करके सीधे खड़े हो जाएं।

- अपने कंधों को थोड़ा पीछे और छाती को ऊपर करने की कोशिश करें।

- अब अपने बाएं पैर को जमीन से ऊपर उठाएं और बाएं घुटने को दाईं कोहनी से मिलाने की कोशिश करें।

- ऐसे ही अब अपनी दाईं कोहनी को मोड़ लें और उसे बाएं घुटने के साथ टच करने की कोशिश करें।

- आपको इस एक्सरसाइज के 3 सेट रोजाना करने हैं।

2. एंकल टच

- इसे करते समय भी सीधे खड़े हों और सामने देखें।

- अपने दाएं पैर को ऊपर उठाएं और अपने दाएं एंकल से बाएं हाथ को छुएं।

- अब इस पैर को जमीन पर रखें और बाएं पैर को उठाएं।

- अब अपने बाएं एंकल को उठाएं और दाएं हाथ से उसको टच करने की कोशिश करें।

- इस एक्सरसाइज को 15 से 20 बार रिपीट करें।

3. ब्रेन बटन

- अपनी बाईं हथेली को अपने पेट पर रख लें।

- अपने दाएं हाथ के अंगूठे और पहली उंगली को अपनी कॉलर बोन के एक इंच नीचे रखें।

- उंगलियों को एक सर्कुलेर मोशन में घुमाएं। इसे 10 बार रिपीट करें।

- अब अपनी दाईं हथेली को पेट पर रखें और इसके साथ भी वही प्रोसेस करें। इसे भी 10 बार करें।

4. नेक सर्किल

- एक कुर्सी पर बैठ जाएं और अपनी आंखों को बंद कर लें।

- अपने कंधों को थोड़ा पीछे रखें।

- अपने सिर को थोड़ा नीचे और इसे दाईं ओर झुकाएं।

- दाईं से बाईं ओर गर्दन को घुमाएं।

- बीच में आने के बाद गर्दन नीचे झुका लें। इस तरह एक सर्किल पूरा हो जाता है। ऐसे ही 10 सर्कल करें।

- यह एक्सरसाइज गर्दन और सिर के कॉर्डिनेशन के लिए बहुत ही बेहतरी एक्सरसाइज है। 

Pic credit- ps_yogasana/Instagram

chat bot
आपका साथी