International Yoga Day 2024: दिल को हेल्दी रखने के लिए करें ये 5 योगासन, हार्ट डिजीज रहेंगी कोसों दूर

हर साल 21 जून को International Yoga Day मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में योग के फायदों के बारे में लोगों को जानकार बनाया जाता है और योग किया जाता है। इसलिए इस मौके पर आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जो दिल को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। आइए जानें दिल के लिए फायदेमंद योगासनों (Yoga for Heart) के बारे में।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Publish:Thu, 20 Jun 2024 07:04 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2024 07:04 PM (IST)
International Yoga Day 2024: दिल को हेल्दी रखने के लिए करें ये 5 योगासन, हार्ट डिजीज रहेंगी कोसों दूर
International Yoga Day 2024: दिल को सेहतमंद रखने के लिए करें ये योगासन (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  • 21 जून को दुनियाभर में International Yoga Day की तरह मनाया जाता है।
  • योग दिल (Yoga for Heart) को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
  • कुछ योगासन ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने और तनाव कम करने में मदद करते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। International Yoga Day 2024: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। योग की उत्पत्ती सदियों पहले भारत में हुई थी, जिसके बाद इसका प्रसारण पूरे विश्व में हुआ। योग सेहत को कितने फायदे पहुंचा सकता है, इसका लोहा पूरी दुनिया मानती है। आपको बता दें कि शरीर के हर हिस्से को दुरुस्त रखने में योग मदद करता है। दिल को सेहतमंद रखने के लिए भी आप योग की सहायता ले सकते हैं। आइए जानते हैं दिल के लिए फायदेमंद योगासनों (Yoga for Heart) के बारे में।

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इस वजह से यह दिल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, अगर आपको पहले से कोई हार्ट डिजीज है, तो इस आसन को न करें। इस आसन को करने के लिए अपने घुटनों के बल खड़े हो जाएं और अपने हाथों से कमर को सहारा देते हुए पीछे की तरफ मुड़ें। कुछ सेकंड इस आसन में रहें और फिर रिलैक्स हो जाएं।

यह भी पढ़ें: खराब बॉडी पोश्चर को सुधारने के लिए करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

त्रिकोणासन

इस आसन की मदद से भी दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसलिए इस आसन को करने के लिए अपने दोनों पैरों में थोड़ी दूरी बनाकर खड़े हो जाएं। अपने दाएं पैर को बाहर की ओर करके और धीरे-धीरे उस ओर झुकना शुरू करें। अब अपने दाएं हाथ से अपने दाएं पैर के घुटने को छूएं और अपने बाएं हाथ को ऊपर की ओर सीधा करके रखें। इस आसन में कुछ सेकंड रुकें और इसके बाद रिलैक्स हो जाएं।

भुजंगासन

भुजंगासन भी ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जो दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को सहारे अपने शरीर के आगे के हिस्से को ऊपर उठाएं और पीछे की ओर मोड़ें। कुछ सेकंड इस आसन में रहने के बाद रिलैक्स हो जाएं।

ताड़ासन

ताड़ासन करने से आपके पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है। साथ ही, शरीर में रक्त प्रवाह भी सुधरता है और तनाव कम होता है। इस आसन को करने के लिए अपने पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और खुद को ऊपर की तरफ खींचे। इसके लिए आप अपनी उंगलियों को आपस में जोड़कर खुद को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें।

वीरभद्रासन

इस आसन की मदद से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और तनाव भी कम होता है। इसलिए इस आसन को करने से दिल के सेहतमंद रखने में मदद मिलती है। इस आसन को करने के लिए अपने दाएं पैर को आगे की ओर बढ़ाएं और अपने घुटने को मोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और अपने दोनों हाथों को जोड़ें। इस पोजिशन में कुछ देर रुकें और फिरे रिलैक्स हो जाएं।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज मरीज रूटीन में इन 5 योगासनों को शामिल कर रह सकते हैं स्वस्थ

chat bot
आपका साथी