Kitchen Hacks: मटर को लंबे समय तक फ्रिज में रखने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

Kitchen Hacks आप लंबे समय तक फ्रिज में मटर रखने के लिए सरसों तेल का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए हरी मटर को अलग कर लें। अब अपने हाथों में सरसों तेल लगाकर मटर को अच्छे से मिलाकर फ्रिज में स्टोर कर दें।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Feb 2023 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2023 09:00 AM (IST)
Kitchen Hacks:  मटर को लंबे समय तक फ्रिज में रखने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
Kitchen Hacks: मटर को लंबे समय तक फ्रिज में रखने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kitchen Hacks: विंटर सीजन में हरी मटर आसानी से मिल जाती है। आसान शब्दों में कहें तो विंटर सीजन में ही मटर की पैदावार होती है। सेहत के लिए हरी मटर फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फास्फोरस, प्रोटीन, सेलेनियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए डॉक्टर भी डाइट में मटर को शामिल करने की सलाह देते हैं। हालांकि, मटर को लंबे समय तक सुरक्षित रखना कठिन होता है। अगर आप भी लंबे समय तक मटर को फ्रिज में रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर करें। आइए जानते हैं-

-हरी मटर को फ्रिज में लंबे समय तक फ्रिज में रखने के लिए जिपर कैरी बैग का यूज कर सकते हैं। इसमें जिपर लगा होता है। इससे मटर में नमी नहीं आती है।

-आप लंबे समय तक फ्रिज में मटर रखने के लिए सरसों तेल का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए हरी मटर को अलग कर लें। अब अपने हाथों में सरसों तेल लगाकर मटर को अच्छे से मिला दें। इसके बाद जिपर बैग में रखकर फ्रिज में स्टोर कर दें।

-लंबे समय तक फ्रिज में हरी मटर को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले मटर को छिलके से अलग कर लें। अब मटर को अच्छी तरह से उबाल लें। फिर, मटर की नमी को सूखने दें। जब नमी हट जाए। फिर, कपड़े की मदद से नमी हटा दें। अब कैरी बैग में रख फ्रिज में स्टोर कर दें। इससे भी मटर लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।

-आप मटर को लंबे समय तक यूज करने के लिए एयर टाइट कंटेनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें हवा अंदर तक नहीं जाती है। यह बिल्कुल जिपर कैरी बैग की तरह है। इस उपाय को भी आप अपना सकते हैं।

हरी मटर के फायदे

-मटर के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टर भी इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए डाइट में विटामिन-सी शामिल करने की सलाह देते हैं।

-इसमें फाइबर पाया जाता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

-इसके अलावा, मधुमेह और गठिया रोग में भी मटर फायदेमंद साबित होती है। इसके लिए डाइट में हरी मटर को जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी