Indian Street Foods: लजीज स्ट्रीट फूड्स के लिए मशहूर हैं भारत के ये शहर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Indian Street Foods अपनी विविधताओं के लिए मशहूर भारत अपने खानपान के लिए भी काफी जाना जाता है। यहां हर राज्य और शहर का अपना अलग स्वाद है। अगर आप भी खाने के शौकीन हैं तो जानते हैं यहां के कुछ फेमस स्ट्रीट फूड्स के बारे में-

By Harshita SaxenaEdited By: Publish:Mon, 03 Apr 2023 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 03 Apr 2023 05:05 PM (IST)
Indian Street Foods: लजीज स्ट्रीट फूड्स के लिए मशहूर हैं भारत के ये शहर, यहां देखें पूरी लिस्ट
लजीज व्यंजनों के लिए मशहूर हैं भारत के ये शहर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Indian Street Foods: भारत दुनियाभर में अपनी विविधता के लिए काफी मशहूर है। यहां हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और अलग खानपान होता है। अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए मशहूर भारत अपने खानपान के लिए भी काफी जाना जाता है। यहां हर प्रदेश का अपना अलग स्वाद और खानपान है। खाने को लेकर अपने इसी अखोनेपन की वजह से यहां के व्यंजन देश-विदेश में पसंद किए जाते हैं। वहीं, बात करें स्ट्रीट फूड्स की देश की कई शहरों में अलग-अलग स्ट्रीट फूड काफी फेमस है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ मशहूर स्ट्रीट फूड्स के बारे में-

मुंबई का वड़ा पाव

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले वड़ा पाव का नाम आता होगा। इसे देसी बर्गर भी कहा जाता है। बेहद कम दाम में मिलने वाला यह स्ट्रीट फूड मुंबई में कई लोगों का पसंदीदा व्यंजन है। इसकी लोकप्रियता अब इस कदर बढ़ चुकी है कि अब यह देश के कई हिस्सों में मिलने लगा है।

दिल्ली के छोले भटूरे

छोले भटूरे यूं तो एक पंजाबी व्यंजन है,लेकिन बात करें मशहूर छोले भटूरे की तो दिल्ली के छोले भटूरे सबसे ऊपर है। यहां रहने वाले हर व्यक्ति का पसंदीदा व्यंजन छोले भटूरे ही है। यहां तक की खुद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी इसके शौकीन हैं।

इंदौर का पोहा

खानपान की बात हो और मालवा क्षेत्र का नाम न लिया जाए, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं। अपने खास खानपान के लिए मशहूर मालवा का इंदौर शहर अपने पोहे के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। देश के कई हिस्सों में आपको इंदौर के पोहे खाने को मिल जाएंगे।

जयपुर की कचौरी

अगर आप कचौरी खाने के शौकीन है, तो इसके लिए जयपुर एक बढ़िया विकल्प है। यहां मिलने वाली मावा, प्याज और दाल की कचौरी लोग बड़े चाव से खाते हैं। यही वजह है कि जयपुर की कचौरी पूरे देश में काफी फेमस है।

कोलकाता का काठी रोल

पश्चिम बंगाल का कोलकाता शहर अपने खानपान के लिए देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर है। यहां खाने-पीने की कई सारी चीजें मिलती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मशहूर यहां काठी रोल है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।

पटना का लिट्टी चोखा

बिहार की राजधानी पटना में मिलने वाला लिट्टी चोखा देशभर में लोग काफी शौक से खाते हैं। अगर आप भी लिट्टी चोखा खाने के शौकीन हैं, तो एक बार पटना जाकर इसका लुफ्त जरूर उठाएं।

इडली सांबर

साउथ इंडियन फूड तो पूरे देश में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन यहां का इडली सांबर लोगों के बीच कफी लोकप्रिय है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह डिश काफी हेल्दी भी होती है।

Picture Courtesy: Freepik

chat bot
आपका साथी