Indore: दिग्विजय सिंह पर बरसे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कांग्रेस नेता ने 2000 के नोट को लेकर दिया था बयान

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल को दिग्विजय सिंह यह भी कहेंगे कि यदि किसी व्‍यक्ति को मरना ही था तो वह पैदा क्‍यों हुआ।

By Jagran NewsEdited By:
Updated: Fri, 26 May 2023 08:03 PM (IST)
Indore: दिग्विजय सिंह पर बरसे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कांग्रेस नेता ने 2000 के नोट को लेकर दिया था बयान
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (फोटो: @drnarottammisra)

इंदौर, ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि 2000 रुपये का नोट बंद करने से पहले केंद्र को बताना चाहिए कि इसे लाया ही क्‍यों गया था?

इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कल को दिग्विजय सिंह यह भी कहेंगे कि यदि किसी व्‍यक्ति को मरना ही था तो वह पैदा क्‍यों हुआ। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने आज तक भाजपा सरकार की ओर से किए गए किसी भी काम पर खुशी जाहिर नहीं की, लेकिन इसके बावजूद पिछले 20 सालों से भाजपा को कांग्रेस से ज्‍यादा वोट मिले हैं।

बदनाम करने की काम करती है कांग्रेस

इससे पहले नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह द्वारा आजीविका मिशन पर दिए गए बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है, क्योंकि सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं। वो बिना प्रमाण और तथ्यों के ऐसे बयान देते हैं। हमने कई बार उनको प्रमाण देने के लिए कहा, लेकिन प्रमाण लाते नहीं हैं। 

दिग्विजय सिंह जी सुर्खियों में आने के लिए बगैर तथ्यों के और प्रमाण के बयान देते हैं, इसलिए उनके बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। pic.twitter.com/rng4dhVC8q

— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) May 26, 2023

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बदनाम करने की राजनीति करती है, पर मध्य प्रदेश की जनता बंटाधार जी (दिग्विजय सिंह) को अच्छी तरह से जानती है। वहीं, उन्होंने जीतू पटवारी और अरुण यादव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को कोई पूछ नहीं रहा है, जबकि कांग्रेस दस जनपथ वाले नेताओं को आगे बढ़ा रही है। मध्य प्रदेश में दोनों डीके (दिग्विजय सिंह और कमलनाथ) वॉट लगाने का काम कर रहे हैं।