Palghar Accident: पालघर में बाइक और ऑटोरिक्शा की टक्कर, एक छात्रा की मौत, 6 घायल

Palghar Accident पालघर पुलिस के अधिकारी ने कहा कि ऑटोरिक्शा पलटने से संगीता डोकफोड़े की मौत हो गई। संगीता ऑटोरिक्शा से अपने स्कूल जा रही थी। हादसे में छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है और उनका इलाज कासा उप जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जांच चल रही है।

By AgencyEdited By: Abhinav Atrey Publish:Mon, 01 Jul 2024 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jul 2024 08:18 PM (IST)
Palghar Accident: पालघर में बाइक और ऑटोरिक्शा की टक्कर, एक छात्रा की मौत, 6 घायल
पालघर में बाइक और ऑटोरिक्शा की टक्कर हो गई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  • ऑटोरिक्शा पलटने से संगीता डोकफोड़े की मौत
  • संगीता ऑटोरिक्शा से अपने स्कूल जा रही थी
  • हादसे में छह अन्य लोग घायल हो गए

पीटीआई, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में सोमवार को बाइक और ऑटोरिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटोरिक्शा पलट गया जिसमें एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सोमवार सुबह चारोटी गांव के पास उस समय हुई जब ऑटोरिक्शा बीच रास्ते में रुक गया, वहीं विपरीत दिशा से आ रही बाइक उससे टकरा गई।

छात्रा ऑटोरिक्शा से अपने स्कूल जा रही थी

पालघर पुलिस के अधिकारी ने कहा कि ऑटोरिक्शा पलटने से संगीता डोकफोड़े की मौत हो गई। संगीता ऑटोरिक्शा से अपने स्कूल जा रही थी। हादसे में छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है और उनका इलाज कासा उप जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: पंकजा को विधान परिषद की उम्मीदवारी, भाजपा ने इस वजह से दी बड़ी जिम्मेदारी

chat bot
आपका साथी