CBSE Board Result 2023: सीबीएसई रिजल्ट में फेल लाखों स्टूडेंट्स के लिए ये हैं विकल्प, 10वीं रिजल्ट भी घोषित

CBSE Board Result 2023 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जहां सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज 12 मई 2023 को की गई। सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स में से 87.33 फीसदी स्टूडेंट्स कों पास घोषित किया गया है यानी 12.67 फीसदी (2 लाख से अधिक) स्टूडेंट्स फेल हो गए हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Fri, 12 May 2023 01:12 PM (IST) Updated:Fri, 12 May 2023 01:31 PM (IST)
CBSE Board Result 2023: सीबीएसई रिजल्ट में फेल लाखों स्टूडेंट्स के लिए ये हैं विकल्प, 10वीं रिजल्ट भी घोषित
CBSE Board Result 2023: 2 लाख से अधिक फेल स्टूडेंट्स के लिए ये हैं विकल्प।

CBSE Board Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 10वीं, 12वीं के 38 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक है। बोर्ड द्वारा जहां सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी शुक्रवार, 12 मई 2023 को सुबह 11 बजे की गई और 12वीं रिजल्ट दोपहर 2 बजे से पहले घोषित किया गया। इसके साथ ही परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। साथ ही, स्टूडेंट्स अपना मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी को भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल या डिजीलॉकर ऐप्प या उमंग ऐप्प से डाउनलोड कर सकते हैं। इनके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:-

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक-1
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक-2 सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक-3 सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक-1 सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक-2 सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक-3

CBSE Board Result 2023: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में फेल स्टूडेंट्स के लिए ये हैं विकल्प

सीबीएसई द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक इस बार ही 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 17 लाख (16.96 लाख) स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स में से 87.33 फीसदी स्टूडेंट्स कों पास घोषित किया गया है, यानी 12.67 फीसदी (2 लाख से अधिक) स्टूडेंट्स फेल हो गए हैं। देश भर से 2 लाख से अधिक फेल स्टूडेंट्स को नतीजों से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि कुछ विकल्पों को अपना सकते हैं:-

यह भी पढ़ें - LIVE CBSE Result 2023 Updates: ये रहे सीबीएसई 12वीं रिजल्ट लिंक, 10वीं के नतीजे इन वेबसाइट पर 2 बजे

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 में फेल स्टूडेंट्स अपना कॉपियों की फिर से जांच करा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा और स्टूडेंट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। यदि कोई स्टूडेंट एक विषय में फेल हो गया है, तो वह सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में उस विषय के लिए फिर से सम्मिलित हो सकता है। यदि कोई स्टूडेंट्स एक से अधिक विषयों में फेल हुआ है तो उसे अगले वर्ष फिर से सभी विषयों की परीक्षा देनी होगी।

अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

chat bot
आपका साथी