CUET PG Topper List 2023: घोषित हुए सीयूईटी पीजी रिजल्ट, पिछले साल इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप

CUET PG Topper List 2023 सीयूईटी पीजी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 13 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 16 जुलाई तक कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद एक्सपर्ट पैनल द्वारा छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी की गई थी। वहीं अब इसी आधार पर सीयूईटी पीजी परिणाम 2023 जारी हो गए हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2023 05:42 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2023 10:47 PM (IST)
CUET PG Topper List 2023: घोषित हुए सीयूईटी पीजी रिजल्ट, पिछले साल इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप
CUET PG Topper List 2023: सीयूईटी पीजी रिजल्ट कुछ समय में जारी कर दिया गया है।

 एजुकेशन डेस्क। CUET PG Topper List 2023: सीयूईटी पीजी रिजल्ट घोषित होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परिणाम का एलान आज रात या फिर कल सुबह तक कर दिया जाएगा। नतीजे जारी होने के बाद टॉपर लिस्ट भी सूची ही प्रकाशित कर दी जाएगी। इसी मौके पर अगर पिछले साल की टॉपर सूची को देखें तो साल 2022 में पीजी परीक्षा में 6 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इसके अलावा, पिछले साल 55.13% परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए थे। 

CUET PG Topper List 2023: 2022 में सीयूईटी पीजी परीक्षा में इन स्टूडेंट्स ने हासिल किया था 100 पर्सेंटाइल

नकुल कुमार वैश्य- 100 पर्सेंटाइल

आकाश पटेल- 100 पर्सेंटाइल

सुमित जोशी- 100 पर्सेंटाइल

नीरज Godara- 100 पर्सेंटाइल

CUET PG Result 2023: सीयूईटी पीजी रिजल्ट ऐसे कर पाएंगे चेक 

सबसे पहले उम्मीदवारों को CUET PG आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in 2023 पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर CUET PG 2023 परिणाम डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अब, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें। अब दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें। CUET PG स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब योग्यता स्थिति देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें

CUET PG Result 2023: सीयूईटी पीजी फाइनल आंसर-की हो चुकी है जारी 

सीयूईटी पीजी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 13 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 16 जुलाई तक कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद एक्सपर्ट पैनल द्वारा छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, फाइनल उत्तर कुंजी जारी की गई थी। वहीं, अब इसी आधार पर सीयूईटी पीजी परिणाम 2023 जारी होने जा रहा है।

CUET PG Result 2023:साल 2022 में 55.13% परीक्षार्थी हुए थे उपस्थित

जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित अन्य भाग लेने वाले पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा के लिए 3,02,155 महिलाओं और 3,05,478 पुरुषों सहित कुल 6,07,648 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। वहीं, कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 3,34,997 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। साल 2022 में एग्जाम में 55.13% उपस्थित हुए थे।

chat bot
आपका साथी