JAC 10th 12th Result 2023: झारखंड 10वीं,12वीं रिजल्ट तैयार, इस डेट को हो सकता है जारी, जानें चेक करने का तरीका

JAC 10th12th Result 2023 मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड बोर्ड जेएसी रिजल्ट 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 20 मई को जारी होने की संभावना है। उम्मीद है कि इस साल जेएसी दोनों नतीजे एक साथ जारी करेगा। हालांकि सटीक डेट

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 19 May 2023 11:02 AM (IST) Updated:Fri, 19 May 2023 11:12 AM (IST)
JAC 10th 12th Result 2023: झारखंड 10वीं,12वीं रिजल्ट तैयार, इस डेट को हो सकता है जारी, जानें चेक करने का तरीका
JAC 10th 12th Result 2023 Date: झारखंड बोर्ड रिजल्ट होने वाला है जारी, 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स चेक करें डेट

एजुकेशन डेस्क। JAC 10th 12th Result 2023 Date: झारखंड बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। संभावना है कि झारखंड एकेडिमक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC) भी अन्य राज्यों की तरह आगामी कुछ दिनों में ही मैट्रिक और इंटर के नतीजे भी आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2023 इसी हफ्ते जारी होने की उम्मीद है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों ने जेएसी अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि दोनों कक्षाओं के परिणाम तैयार हैं और एक साथ घोषित किए जाएंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ने अब तक जेएसी रिजल्ट 2023 डेट टाइम नोटिस जारी करने के संबंध में कोई भी नोटिफिकेशन रिलीज नहीं किया है। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें।

JAC 10th 12th Result 2023 Date: झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

झारखंड बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com पर जाना होगा। अब होमपेज पर 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब पूछे गए विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।  झारखंड बोर्ड जेएसी मार्कशीट की जांच करें। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें

यह भी पढ़ें: JAC Board Result 2023: पहले घोषित होंंगे झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस,10वीं के नतीजे, पढ़ें रिजल्ट पर बड़ी अपडेट

यह भी पढ़ें: Jharkhand Board 10th, 12th Result 2023: झारखंड बोर्ड की दी है परीक्षा तो पढ़ लें कब आ सकते हैं नतीजे


यह भी पढ़ें: Jharkhand Board 10th,12th Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर, पढ़ें कब होंगे जारी

यह भी पढ़ें:  JAC Board Results 2023: अभी चल रही है कांपियों की जांच, झारखंड बोर्ड के नतीजे इस महीने के अंत में संभव

chat bot
आपका साथी