JAC 11th Result 2022: झारखण्ड बोर्ड जल्द करेगा 11वीं के नतीजों की घोषणा, jacresults.com पर एक्टिव होगा लिंक

JAC 11th Result 2022 झारखण्ड बोर्ड द्वारा 9वीं कक्षा के परिणामों की शुक्रवार 26 अगस्त को की गई घोषणा के बाद जल्द ही 11वीं के नतीजों की भी घोषणा की जा सकती है। परिणाम देखने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव किया जाएगा।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Sat, 27 Aug 2022 07:51 AM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2022 03:24 PM (IST)
JAC 11th Result 2022: झारखण्ड बोर्ड जल्द करेगा 11वीं के नतीजों की घोषणा, jacresults.com पर एक्टिव होगा लिंक
जेएसी 11वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के बाद लिंक झारखण्ड रिजल्ट पोर्टल, jacresults.com पर एक्टिव किया जाना है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। JAC 11th Result 2022: झारखण्ड बोर्ड से कक्षा 11 की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। झारखण्ड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council - JAC या जेएसी) द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। परिषद द्वारा जेएसी 11वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की तारीख और समय की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया खबरों के अनुसार, झारखण्ड बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कभी भी कर सकता है। 

JAC 11th Result 2022: ऐसे देखें झारखण्ड बोर्ड कक्षा 11 परीक्षा परिणाम

ऐसे में झारखण्ड बोर्ड के वे सभी छात्र-छात्राएं जो कि इस बार की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, उन्हें अपना जेएसी 11वीं रिजल्ट 2022 ऑनलाइन चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in या झारखण्ड रिजल्ट पोर्टल, jacresults.com पर घोषणा के बाद एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने विवरण (रोल नंबर, रोल कोड, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे और दिए गए विकल्प से इसका प्रिंट भी ले सकेंगे। हालांकि, छात्रों को परिणाम और मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड करके सेव कर लेनी चाहिए।

यह मिलेगा झारखण्ड बोर्ड 11वीं रिजल्ट 2022 लिंक

बता दें कि इससे पहले झारखण्ड अधिविद्य परिषद कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 को करते हुए परिणाम देखने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, jacresults.com पर एक्टिव किया। ऐसे में झारखण्ड बोर्ड से सम्बद्ध सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 9 के जो छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल कोड और रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।

झारखण्ड बोर्ड 9वीं रिजल्ट 2022 डायरेक्ट लिंक

chat bot
आपका साथी