JAC 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट इस डेट तक हो सकता है घोषित, नतीजों के साथ आएगी टॉपर्स लिस्ट

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट (JAC Jharkhand Board 12th Result 2024) का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन माध्यम से इसे चेक कर सकेंगे। जैक बोर्ड 12th नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Publish:Mon, 22 Apr 2024 09:07 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2024 09:07 PM (IST)
JAC 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट इस डेट तक हो सकता है घोषित, नतीजों के साथ आएगी टॉपर्स लिस्ट
JAC 12th Result 2024 जल्द होंगे घोषित।

HighLights

  • झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित।
  • ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com से चेक कर सकेंगे नतीजे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC Board) की ओर से 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स केमुताबिक बोर्ड की ओर से झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल तक घोषित कर दिए जाएंगे। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। नतीजे जारी होते ही छात्र वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज करके अपने परिणाम जांच सकेंगे।

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड की ओर से 12th क्लास का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जायेगा जिसके बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद छात्र jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होते ही आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको नए पेज पर मांगी गई डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा। अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स लिस्ट

बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी साझा की जाएगी। टॉपर्स को एजुकेशन मिनिस्ट्री की ओर से सम्मानित किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस वर्ष झारखंड बोर्ड 12th बोर्ड परीक्षा में 3.44 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

यह भी पढ़ें- कंप्यूटर साइंस में बीटेक के बाद ये हैं करियर विकल्प, बेहतर भविष्य के साथ लाखों में होगी सैलरी

chat bot
आपका साथी