JAC 8th Result 2024 Date: झारखंड बोर्ड 8th क्लास का रिजल्ट इसी सप्ताह हो सकता है घोषित, 5 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की ओर से आठवीं कक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह में जारी किये जाने की संभावना है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा जारी किये जाएंगे जिसके बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षाफल प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स मार्कशीट की प्रति ही डाउनलोड कर पाएंगे ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

By Amit Yadav Edited By: Amit Yadav Publish:Tue, 21 May 2024 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2024 04:23 PM (IST)
JAC 8th Result 2024 Date: झारखंड बोर्ड 8th क्लास का रिजल्ट इसी सप्ताह हो सकता है घोषित, 5 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म
JAC 8th Result 2024: झारखंड बोर्ड 8th रिजल्ट इस सप्ताह हो सकता है घोषित।

HighLights

  • झारखंड बोर्ड आठवीं कक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह हो सकता है घोषित।
  • 5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने लिया था एग्जाम में भाग।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड से इस वर्ष 5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया था। इन सभी स्टूडेंट्स को अब अपने परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की ओर से 9th एवं 11th क्लास का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। जिसके बाद अब अनुमान है कि 8वीं क्लास का रिजल्ट इसी सप्ताह में जारी किये जा सकते हैं।

नतीजे बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये जाएंगे जिसके बाद डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.nic.in, jac.jharkhand.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद आप लॉग इन डिटेल भरकर नतीजों की जांच कर सकेंगे।

नहीं आएगी टॉपर्स लिस्ट

झारखंड बोर्ड की ओर से 8वीं क्लास के नतीजे जारी होने के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। इससे पहले बोर्ड ने 9वीं एवं 11वीं कक्षा का रिजल्ट के साथ भी टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की थी। ये कदम बोर्ड स्टूडेंट्स के बीच से प्रतिस्पर्धा को खत्म करने को लेकर उठा रहा है।

कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?

झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट जारी होते ही लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है। अब एक नया पेज ओपन होगा जिस पर आपको रोल कोड एवं रोल नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे।

ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से होगी प्राप्त

झारखंड बोर्ड की ओर से 8वीं के नतीजे जारी होने के कुछ दिन बाद ओरिजिनल मार्कशीट स्टूडेंट्स के संबंधित स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद छात्र मूल अंक पत्र विद्यालय में जाकर प्रिंसिपल/ क्लास टीचर से प्राप्त कर सकते हैं। छात्र ध्यान रखें कि इस कक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- Career in Graphics Designing: 10वीं, 12वीं के बाद बने ग्राफिक डिजाइनर, जॉब्स के हैं ढेरों विकल्प

chat bot
आपका साथी