JAC Board Results 2023: अभी चल रही है कांपियों की जांच, झारखंड बोर्ड के नतीजे इस महीने के अंत में संभव

JAC Board Results 2023 झारखंड बोर्ड ने 14 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक जेएसी 12वीं परीक्षा 2023 आयोजित की थी। जेएसी 10वीं परीक्षा 14 मार्च 2023 से 3 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं फिलहाल कांपियों की जांच चल रही है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 13 May 2023 11:31 AM (IST) Updated:Sat, 13 May 2023 11:46 AM (IST)
JAC Board Results 2023: अभी चल रही है कांपियों की जांच, झारखंड बोर्ड के नतीजे इस महीने के अंत में संभव
JAC Board Results 2023 Date: झारखंड बोर्ड जल्द आधिकारिक वेसबाइट पर नतीजे जारी करेगा।

एजुकेशन डेस्क। JAC Board Results 2023 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जेएसी (Jharkhand Academic Council, JAC) जल्द ही मैट्रिक और इंटर के नतीजे जारी करेगा। संभावना जताई जा रही है कि झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के परिणाम इसी महीने के अंत तक या फिर जून की शुरुआत में नतीजों का एलान कर दिया जाए। अगर स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो जेएसी 10वीं के नतीजे 2023 और जेएसी 12वीं के नतीजे मई महीने में ही जारी किए जाएंगे। स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि फिलहाल कक्षा 10 और कक्षा 12 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। कांपियों की जांच का काम कार्य 24 अप्रैल, 2023 को शुरू हुआ था। इसलिए, जेएसी परिणाम 2023 मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

मालूम हो कि, मैट्रिक और इंटर के स्टूडेंट्स ध्यान रखें कि दसवीं, बारहवीं रिजल्ट की डेट और टाइम के संबंध में झारखंड बोर्ड ने कोई अपडेट या ऑफिशियल डेट और टाइ रिलीज नहीं किया है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे JAC के ऑफिशियल वेबसाइट्स https://jac.jharkhand.gov.in/jac/ और jacresults.com पर चेक करते रहें। वहीं, नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी। 

JAC Board Results 2023 Date: इन डेट्स में हुई थी परीक्षाएं

झारखंड बोर्ड ने 14 मार्च से 5 अप्रैल, 2023 तक जेएसी 12वीं परीक्षा 2023 आयोजित की थी। जेएसी 10वीं परीक्षा 14 मार्च, 2023 से 3 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। जेएसी परिणाम 2023 की तारीख, समय की लेटेस्ट अपडेट के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेसबाइट पर विजिट करते रहें।

यह भी पढ़ें: MP Board Result 2023 Date: एमपी बोर्ड के पीआरओ ने दी जानकारी, इस डेट को जारी हो सकते हैं 10वीं,12वीं के नतीजे

यह भी पढ़ें: LIVE MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट डेट और टाइम से जुड़ी सब अपडेट पढ़ें यहां

chat bot
आपका साथी