Jharkhand 10th, 12th compartmental result 2022: झारखंड दसवीं, बारहवीं कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित, जुलाई-अगस्त में हुई थी परीक्षा

Jharkhand 10th 12th compartmental result 2022 झारखंड दसवीं बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी सूचना है। जुलाई-अगस्त में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए नतीजे झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए गए हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 20 Sep 2022 03:14 PM (IST) Updated:Tue, 20 Sep 2022 05:01 PM (IST)
Jharkhand 10th, 12th compartmental result 2022: झारखंड दसवीं, बारहवीं कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित, जुलाई-अगस्त में हुई थी परीक्षा
झारखंड बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे 2022 जारी कर दिए हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Jharkhand 10th, 12th compartmental result 2022: झारखंड दसवीं, बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे 2022 जारी हो चुके हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट https://www.jacresults.com/ पर की जाएगी। अब ऐसे में, जो भी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर जाकर लॉगइन करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा, कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इस साल, झारखंड बोर्ड ने जुलाई-अगस्त 2022 में जेएसी 10वीं और जेएसी 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं आयोजित की थीं। इसके बाद अब नतीजों की घोषणा कर दी है। 

आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

झारखंड बोर्ड दसवीं कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

झारखंड बोर्ड बारहवीं कंपार्टमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

How to check JAC compartment result 2022: झारखंड बोर्ड दसवीं, बारहवीं रिजल्ट ऐसे करें चेक

झारखंड बोर्ड दसवीं, बारहवीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं। इसके बाद,JAC 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 या JAC 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें। अब रोल कोड और रोल नंबर जैसे पूछे गए विवरण दर्ज करें। इसके बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें और झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट परिणाम प्रदर्शित होगा। अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड या सेव करें।

जून में जारी हुए थे परिणाम

झारखंड बोर्ड ने 21 जून को 10वीं और 12वीं के साइंस का परिणाम 2022 घोषित किया था। कक्षा 10 के परिणाम में कुल 95.60% छात्रों को पास घोषित किया गया था, जबकि 91.43 छात्रों ने कक्षा 12वीं की विज्ञान की परीक्षा पास की थी। इसके बाद झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। वहीं अब नतीजे जारी कर दिए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी