Jharkhand Board 10th, 12th Science Result 2022: झारखण्ड मैट्रिक और इंटर विज्ञान बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, इन वेबसाइट पर करें चेक

Jharkhand Board 10th 12th Science Result 2022 झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और झारखण्ड बोर्ड जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 की घोषणा आज 21 जून 2022 को दोपहर 2.30 बजे के बाद शिक्षा मंत्री द्वारा कर दी गयी। परिणाम ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Tue, 21 Jun 2022 09:43 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jun 2022 03:27 PM (IST)
Jharkhand Board 10th, 12th Science Result 2022: झारखण्ड मैट्रिक और इंटर विज्ञान बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, इन वेबसाइट पर करें चेक
झारखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 के लिंक jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Jharkhand Board 10th, 12th Science Result 2022: झारखण्ड राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी या जैक), रांची मैट्रिक और इंटर विज्ञान वर्ग की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। परिषद के सचिव ने जानकारी साझा करते हुए सोमवार, 20 जून 2022 को बताया था कि झारखण्ड बोर्ड 10वीं, 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 की घोषणा दोपहर 12 बजे के बाद जैक कार्यालय में आयोजित होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी। ऐसे में झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे करीब 8 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज समाप्त हो गया है।

झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 -आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए लिंक झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए लिंक

यह भी पढ़ें - Jharkhand Board JAC 10th, 12th Science Result 2022 Live Updates: झारखण्ड 10वीं और 12वीं साइंस के नतीजे आज, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषित

Jharkhand Board 10th, 12th Science Result 2022: इन वेबसाइट पर और ऐसे करें चेक

ऐसे से झारखण्ड के छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि शिक्षा मंत्री द्वारा औपचारिक तौर पर घोषणा किए जाने के बाद झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव किया गया। इन वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स को अपनी कक्षा से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर छात्रों को अपना रोल नंबर, आदि भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद छात्र अपना जेएसी 10वीं रिजल्ट 2022 और जेएसी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर देख सकेंगे। साथ ही, दोनो ही कक्षाओं के परीक्षार्थी अपने विषयवार प्राप्त के लिए अपनी मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड व प्रिंट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - JAC 10th, 12th Science Result 2022: झारखण्ड बोर्ड 10वीं और 12वीं साइंस के नतीजे आज होंगे घोषित, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा

Jharkhand Board 10th, 12th Science Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट काम करे तो यहां करें चेक

दूसरी तरफ, छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए झारखण्ड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और झारखण्ड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 को आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देखा जा सकेगा। ऐसे में परिणाम घोषित होने के बाद यदि आधिकारिक वेबसाइट अत्यधिक यूजर्स के एक साथ विजिट करने के कारण ओपेन नहीं होती है तो स्टूडेंट्स जागरणजोश पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

chat bot
आपका साथी