Jharkhand Board 12th Topper List 2022: झारखण्ड बोर्ड इंटर कॉमर्स में निक्की और आर्ट्स में मानसी पहले स्थान पर, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Jharkhand Board 12th Topper List 2022 आर्ट्स कॉमर्स और वोकेशनल स्ट्रीम के लिए इंटर की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा के साथ-साथ झारखण्ड बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2022 भी जल्द जारी कर दी गई है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 12:44 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 05:41 PM (IST)
Jharkhand Board 12th Topper List 2022: झारखण्ड बोर्ड इंटर कॉमर्स में निक्की और आर्ट्स में मानसी पहले स्थान पर, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
झारखण्ड बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2022 आर्ट्स, कॉमर्स, वोकेशनल के लिए आधिकारिक वेबसाइट, jac.jharkhand.gov.in पर प्रकाशित होंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Jharkhand Board 12th Topper List 2022: झारखण्ड अधिविद्य परिषद (जेएसी या जैक), रांची द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में वर्ष 2021-22 के दौरान विभिन्न स्ट्रीम में इंटर यानि कक्षा 12 में पंजीकृत और परीक्षा फॉर्म भरे छात्र-छात्राओं के लिए नतीजों की घोषणा आज, 30 जून 2022 को की कर दी गई है। परिषद द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक झारखण्ड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 की घोषणा राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री  आयोजित होने वाली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। शिक्षा मंत्री जैक इंटर रिजल्ट 2022 घोषित करने के दौरान इस बार परीक्षाओं और परीक्षाफल से सम्बन्धित आकड़ों की भी जानकारी देंगे और साथ ही साथ परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर राज्य में अन्य छात्र-छात्राओं के मुकाबले अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को नामों यानि झारखण्ड बोर्ड टॉपर्स लिस्ट 2022 की भी घोषणा की गई है। शिक्षा मंत्री द्वारा जैक इंटर टॉपर्स लिस्ट 2022 आर्ट्स और कॉमर्स के लिए अलग-अलग जारी की जाएगी।

Jharkhand Board 12th Topper List 2022: ये हैं आर्ट्स के टॉपर

प्रथम स्थान- मानसी साहा, हजारीबाग

दूसरा स्थान- रोहित कच्छप, रांची

तीसरा स्थान- अंचल कुमारी, बरकागांव

Jharkhand Board 12th Topper List 2022: ये हैं काॅमर्स के टॉपर 

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स में निक्की कुमारी (Nikki Kumari JAC Topper) ने प्रदेश भर में टॉप किया है।

निक्की को 500 में से 478 अंक मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर श्रेया पांडेय (Shreya Pandey) हैं। श्रेया को 477 अंक हासिल हुए हैं। इसके अलावा, तीसरे पायदान पर रांची की नुसरत जहां (Nusrat Jahan) हैं, जिन्हें 475 अंक मिले हैं।

Jharkhand Board 12th Topper List 2022: झारखण्ड इंटर टॉपर्स लिस्ट जल्द

शिक्षा मंत्री द्वारा पहले तीन स्थानों वाले छात्र-छात्राओं के नाम घोषित किए जाने के बाद जैक झारखण्ड बोर्ड इंटर टॉपर्स लिस्ट 2022 प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी करेगा। ऐसे में परीक्षार्थी जैक इंटर टॉपर्स लिस्ट 2022 कुछ ही देर में यहां देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें - JAC 12th Result 2022: झारखण्ड बोर्ड इंटर आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल के नतीजे ऐसे करें चेक

दूसरी तरफ, बात करें अगर पिछले सत्र की परीक्षाओं के टॉपर्स की तो झारखण्ड समेत पूरे देश में फैली कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुई शैक्षणिक गतिविधियों एवं परीक्षाओं के चलते छात्रों के मूल्यांकन वैकल्पिक पद्धति से करते हुए परिणामों की घोषणा की गई थी। इस कारण से झारखण्ड बोर्ड टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की गयी थी। हालांकि, वर्ष 2020 के दौरान आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए टॉपर्स लिस्ट जारी की गई थी, जो कि निम्नलिखित है:-

झारखण्ड बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स 2020 रैंक 1 – नंदिता हरिपाल, 419 अंक रैंक 2 – प्रेरणा राज और ज्योति कुमारी, दोनो के 418 अंक रैंक 3 – सुजाता कुमारी, 416 अंक रैंक 4 – मनीषा कुमारी और प्रियंका सोरेन, दोनो के 415 अंक रैंक 5 – इंदु कुमारी, 414 अंक

झारखण्ड बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स 2020 रैंक 1 – शुभम कुमार, 450 अंक रैंक 2 – रुपा कुमारी, 448 अंक रैंक 3 – अंकिता अग्रवाल, 445 अंक रैंक 4 – सब्बी परवीन, 443 अंक रैंक 5 – जीतू सिंह, 438 अंक

chat bot
आपका साथी