Jharkhand Class 8th Result 2022: झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट घोषित, 90.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास

Jharkhand Class 8th Result 2022 झारखंड बोर्ड 11वीं कक्षा के परिणाम के संबंध में भी ताजा अपडेट आ है कि जल्द ही ग्यारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Sat, 27 Aug 2022 05:03 PM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2022 05:08 PM (IST)
Jharkhand Class 8th Result 2022: झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट घोषित, 90.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास
झारखंड बोर्ड ने आठवीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Jharkhand JAC Class 8 result 2022: झारखंड बोर्ड 8वीं परीक्षा परिणामों का इंतजार खत्म हो चुका है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC) ने आज, 27 अगस्त, 2022 को कक्षा 8 का परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। मीडिया खबरों के अनुसाार, नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेसबाइट jacresults.com पर की गई है। अब ऐसे में, जो भी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए स्टूडेंट्स को पोर्टल पर जाकर रोल नंबर समेत अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।हालांकि फिलहाल आधिकारिक वेबसाइट खोलने पर सर्वर बिजी दिखाई दे रहा है। 

आधिकारिक वेसाबइट पर नतीजे देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित जेएसी कक्षा 8 परीक्षा 2022 में कुल 5,02,757 छात्र उपस्थित हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस परीक्षा में से 4,54,146 छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। इस आधार पर परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 90.33 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

How to check JAC 8th result 2022: झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं। इसके बाद, जेएसी कक्षा 8 परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें। अब रोल नंबर जैसे लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद, JAC कक्षा 8 परिणाम 2022 नई स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब आगे के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

बता दें कि इसके पहले 26 अगस्त को, झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 9 का परिणाम 2022 घोषित किया था। जेएसी 9वीं के परिणाम का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.271% रहा था। वहीं इसके बाद से ही आठवीं  कक्षा के परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन अब बोर्ड ने फाइनली छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म कर दिया है।   

chat bot
आपका साथी