Jharkhand JAC 12th Result 2022: इस तारीख को जारी होंगे झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे, jacresults.com पर कर पाएंगे चेक

Jharkhand JAC 12th Result 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council JAC) ने 24 मार्च 2022 से 25 अप्रैल 2022 तक कक्षा 12 के लिए आयोजित की जाएगी। इस दौरान तीनों विषयों कला विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा कराई गई थी।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 15 Jun 2022 04:17 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jun 2022 09:48 AM (IST)
Jharkhand JAC 12th Result 2022: इस तारीख को जारी होंगे झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे,  jacresults.com पर कर पाएंगे चेक
Jharkhand JAC 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Jharkhand JAC 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजों पर महत्वपूर्ण अपडेट है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC) इस महीने के अंत में इंटरमीडिएट के नतीजे होने की उम्मीद है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, JAC 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य के परिणाम जून के आखिर में यानी कि 30 जून तक घोषित हो जाएंगे। वहीं जेएसी 12वीं के परिणाम 2022 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स jacresults.com पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं।

Jharkhand JAC 12th Result 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजों की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजों की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को jac.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर लॉग ऑन करना होगा। इसके बाद, लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण भरें। इसके बाद, सबमिट पर क्लिक करें और अपना परिणाम प्राप्त करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोर का प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC) ने 24 मार्च, 2022 से 25 अप्रैल, 2022 तक कक्षा 12 के लिए आयोजित की जाएगी। इस दौरान तीनों विषयों कला, विज्ञान और वाणिज्य की परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा में लगभग 3 लाख छात्रों के लिए किया था। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। वहीं छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर पास किया गया था, लेकिन इस बार बोर्ड ने कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षा दसवीं, बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित की थी। यह एग्जाम ऑफलाइन मोड में हुई थीं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड बोर्ड इस बार टॉपर्स की लिस्ट जारी कर सकता है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को 10वीं 12वीं के टॉपर्स की सूची मूल्यांकन प्रक्रिया से पहले जारी करने का निर्देश दिया था।

chat bot
आपका साथी