NEET PG 2023 Result: नीट पीजी परीक्षा में आरुषि नरवानी ने किया टॉप, 800 में हासिल किए 725 अंक

NEET PG 2023 Result नीट पीजी 2023 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 25 मार्च 2023 को या उसके बाद वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने क्रेडेंशियल्स के साथ पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Wed, 15 Mar 2023 12:40 PM (IST) Updated:Wed, 15 Mar 2023 12:44 PM (IST)
NEET PG 2023 Result: नीट पीजी परीक्षा में आरुषि नरवानी ने किया टॉप, 800 में हासिल किए 725 अंक
NEET PG 2023 Result: नीट पीजी परीक्षा में आरुषि नरवानी ने टॉप किया है।

एजुकेशन डेस्क। NEET PG 2023 Result: नीट पीजी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। नतीजों की घोषणा बीती शाम, 14 मार्च, 2023 को किया गया। रिजल्ट जारी होने के साथ ही परीक्षा में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स के नाम भी सामने आ गए हैं। एग्जाम में आरुषि नरवानी ने टॉप किया है। आयुषि उन्होंने 800 में से 725 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेम तिलक NEET PG परीक्षा 2023 की टॉपर्स सूची में दूसरे स्थान हासिल किया है। उन्होंने 800 में 700 अंक प्राप्त किए हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

नीट पीजी परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

इस दिन से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

नीट पीजी 2023 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 25 मार्च, 2023 को या उसके बाद वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने क्रेडेंशियल्स के साथ पोर्टल पर लॉगइन करना होगा। 

रिजल्ट जारी होने में 10 दिन से कम लगा समय

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट, नीट पीजी 2023 परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी किया गया था। परीक्षा आयोजन 5 मार्च को किया था। वहीं, नतीजों की घोषणा बीती शाम यानी कि 14 मार्च, 2023 को कर दिया था। इस तरह से एनबीईएमएस ने 10 दिनों से भी कम समय में रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को एमडी, एमएस, डीएनबी, डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन दिया जाता है। रिजल्ट और टॉपर सूची से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

NEET PG 2023 Result: नीट पीजी परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर NEET PG 2023 सेक्शन में जाएं। इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब दूसरे पेज पर पुनर्निर्देशित किए जाने के बाद, आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और परिणाम देखें पर क्लिक करें। अब इसे स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें

chat bot
आपका साथी