रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन की मुश्किलें बढ़ी, अदालत ने चार जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Renukaswamy Murder Case कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को रेणुकास्वामी की हत्या मामले में एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को चार जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य आरोपियों- विनय प्रदोष और धनराज को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दर्शन 11 जून से पुलिस हिरासत में थे। दर्शन और अन्य आरोपियों को बेंगलुरु में सेंट्रल जेल ले जाया गया है।

By AgencyEdited By: Sachin Pandey Publish:Sat, 22 Jun 2024 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2024 06:26 PM (IST)
रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन की मुश्किलें बढ़ी, अदालत ने चार जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा
अदालत ने दर्शन को चार जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। (File Photo)

पीटीआई, बेंगलुरु। कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को रेणुकास्वामी की हत्या मामले में एक स्थानीय अदालत ने शनिवार को चार जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य आरोपियों- विनय, प्रदोष और धनराज को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

दर्शन 11 जून से पुलिस हिरासत में थे। दर्शन और अन्य आरोपियों को बेंगलुरु में सेंट्रल जेल ले जाया गया है। दर्शन की दोस्त पवित्रा गौड़ा सहित 13 आरोपियों को दो दिन पहले 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

आठ जून को हुई थी हत्या

इस मामले में कुल 17 लोग आरोपी हैं। सूत्रों के अनुसार रेणुकास्वामी ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में पवित्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद आठ जून को उनकी हत्या की गई। रेणुकास्वामी का शव नौ जून को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट से सटे नाले के पास मिला था।

chat bot
आपका साथी