Lasya Nanditha Died: BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में गई जान, डिवाइडर से टकराई थी कार

सिकंदराबाद छावनी से बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की आज सुबह पाटनचेरु ओआरआर में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई। बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मामले को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया कैंटोनमेंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा सदमा लगा।

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Updated: Fri, 23 Feb 2024 09:01 AM (IST)
Lasya Nanditha Died: BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में गई जान, डिवाइडर से टकराई थी कार
Lasya Nanditha Died: बीआरएस विधायक लस्या नंदिता का निधन

HighLights

  1. बीआरएस विधायक लस्या नंदिता का निधन
  2. CM रेड्डी ने ट्वीट कर जताया शोक

एएनआई, तेलंगाना। सिकंदराबाद छावनी से बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की आज सुबह पाटनचेरु ओआरआर में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उनकी कार एक डिवाइडर से टकरा गई।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधायक जी. लस्या नंदिता की शुक्रवार सुबह हैदराबाद के पास एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह 33 वर्ष की थीं। दुर्घटना उस समय हुई जब वह जिस कार में यात्रा कर रही थी वह पाटनचेरु के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर एक सड़क डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में विधायक का ड्राइवर घायल हो गया।

सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई थीं नंदिता

लस्या नंदिता हाल के चुनावों में सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गईं। उनके पिता और सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार के विधायक जी. सयाना का 19 फरवरी, 2023 को बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनकी तीन बेटियाँ बची थीं। बीआरएस ने 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में उनकी सबसे बड़ी बेटी लस्या नंदिता को मैदान में उतारा था।

13 फरवरी को भी बाल-बाल बचीं थी नंदिता

विधायक 13 फरवरी को नारकेटपल्ली में एक सड़क दुर्घटना में भी बाल-बाल बच गईं थीं, जब वह बीआरएस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं। हादसे में एक होम गार्ड की मौत हो गई थी।

Telangana | BRS MLA from Secunderabad Cantonment, Lasya Nanditha died in a car accident at Patancheru ORR this morning when her car hit a divider.

BRS chief K. Chandrashekar Rao condoled her demise. pic.twitter.com/B9jZRRDr0P

— ANI (@ANI) February 23, 2024

बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। मामले को लेकर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

तेलंगाना CM ने ट्वीट कर जताया शोक

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया, कैंटोनमेंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा सदमा लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था... यह बेहद दुखद है कि उसी महीने में नंदिता की भी अचानक मौत हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं...मैं भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।

Telangana CM Revanth Reddy tweets, "The untimely death of Cantonment legislator Lasya Nandita left me deeply shocked. I had a close relationship with Nandita's father Swargiya Sayanna. He passed away in the same month last year... It is very sad that Nandita also died suddenly in… https://t.co/PUzz4Xy1tz pic.twitter.com/XyaxPMQ9mg— ANI (@ANI) February 23, 2024

KTR ने जताया दुख

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने पार्टी विधायक लस्या नंदिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Working president of BRS, KT Rama Rao condoles the demise of party MLA, Lasya Nanditha. pic.twitter.com/O7uvomnlU4— ANI (@ANI) February 23, 2024

यह भी पढ़ें- Hindi News Today: PM मोदी वाराणसी में करेंगे जनसभा, किसान संगठन आज मनाएंगे काला दिवस

यह भी पढ़ें- कुकी समुदाय ने किया हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत, न्यायालय ने रद किया था मैतेई को ST में शामिल करने का आदेश