'युद्ध रुकवा दिए, लेकिन पेपर लीक रोक नहीं पाए' NET परीक्षा रद होने के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर नीट मुद्दे और यूजीसी-नेट परीक्षा रद होने पर सांसद राहुल गांधी ने कहा पेपर लीक के पीछे की वजह यह है कि शिक्षा प्रणाली पर भाजपा के मूल संगठन ने कब्जा कर लिया है। जब तक इसे बदला नहीं जाता पेपर लीक होते रहेंगे। मोदी जी ने इस कब्जे को आसान बनाया है। यह एक देश विरोधी गतिविधि है।

By AgencyEdited By: Abhinav Atrey Publish:Thu, 20 Jun 2024 04:33 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2024 04:38 PM (IST)
'युद्ध रुकवा दिए, लेकिन पेपर लीक रोक नहीं पाए' NET परीक्षा रद होने के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे- राहुल गांधी (फोटो, कांग्रेस एक्स)

HighLights

  • पीएम मोदी ने युद्ध रुकवा दिया, लेकिन पेपर लीक रोक नहीं पाए
  • हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे- राहुल गांधी
  • पेपर लीक करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए- राहुल

एएनआई, नई दिल्ली। अभी NEET पेपर लीक का मुद्दा शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को UGC NET जून 2024 की भी परीक्षा रद हो गई। दोनों परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे जा रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुत गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्र की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया।

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर नीट मुद्दे और यूजीसी-नेट परीक्षा रद होने पर सांसद राहुल गांधी ने कहा, "पेपर लीक के पीछे की वजह यह है कि शिक्षा प्रणाली पर भाजपा के मूल संगठन ने कब्जा कर लिया है। जब तक इसे बदला नहीं जाता, पेपर लीक होते रहेंगे। मोदी जी ने इस कब्जे को आसान बनाया है। यह एक देश विरोधी गतिविधि है।"

पीएम मोदी ने युद्ध रुकवा दिया, लेकिन पेपर लीक रोक नहीं पाए

राहुल गांधी ने आगे कहा, "ऐसा कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया, लेकिन कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक रोक नहीं पाए हैं या रोकना नहीं चाहते हैं।"

#WATCH | Delhi | On NEET issue & UGC-NET exam cancellation, Congress MP Rahul Gandhi says, "It was being said that Modi ji stopped Russia-Ukraine war. But due to some reasons, Narendra Modi has not been able to stop or doesn't want to stop paper leaks in India." pic.twitter.com/JvAN37Ne91

— ANI (@ANI) June 20, 2024

हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हां बिल्कुल, हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे।" साथ ही उन्होंने कहा कि जांच होनी चाहिए और जिन्होंने भी पेपर लीक कराया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी से जवाब की मांग कर रही कांग्रेस

वहीं, दोनों प्रतियोगी परीक्षाएं रद होने पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से जवाब की मांग कर रहे हैं क्योंकि वह काफई समय से चुप हैं। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे, हमें छात्रों के लिए न्याय चाहिए। सरकार एक परीक्षा भी आयोजित नहीं कर पा रही है, तो वे इस देश पर शासन कैसे कर सकते हैं?

ये भी पढ़ें: जहां से भरी थी उड़ान, तीन घंटे के बाद वहीं पहुंच गया विमान; मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट के साथ ऐसा क्या हुआ?

chat bot
आपका साथी