Heatwave Alert: भीषण गर्मी से जनता बेहाल, रेड जोन बने देश के 11 राज्य... हीटवेव से बचने के लिए करें ये उपाय

अप्रैल आते ही देशभर में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी प्रदेशों पश्चिम बंगाल ओडिशा आंध्र प्रदेश तेलंगाना तमिलनाडु छत्तीसगढ़ झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति अगले तीन से चार दिनों के बीच जारी रहेगी। वहीं मध्य प्रदेश का हाल बेहाल है और यहां के 19 शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Updated: Sat, 20 Apr 2024 04:18 PM (IST)
Heatwave Alert: भीषण गर्मी से जनता बेहाल, रेड जोन बने देश के 11 राज्य... हीटवेव से बचने के लिए करें ये उपाय
हीटवेव से बचने के लिए करें ये उपाय (Image: Jagran)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के 19 शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक
  2. 3 से 4 दिनों के बीच लू का दौर इन शहरों में रहेगा जारी
  3. 17 शहरों का तापमान दोपहर के समय 43 डिग्री से ज्यादा

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Heatwave Alert India: अप्रैल का महीना आते ही देशभर में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। माह के तीसरे हफ्ते में सूरज आग उबल रहा है। भीषण गर्मी के कारण देश के 11 राज्य लू (Heatwave) की चपेट में आ चुके है। शुक्रवार को इन 11 राज्यों के 17 शहरों का तापमान दोपहर के समय 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

इन शहरों का पार चढ़ा ऊपर

महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंध प्रदेश के रायलसीमा, तेंलगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में 42 से 44 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया। 

मध्य प्रदेश के 19 शहरों का क्या हाल?

मध्य प्रदेश के 19 शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। राजधानी भोपाल में दोपहर का पारा 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में भी पारा ऊपर चढ़ा हुआ है।

इन शहरों में जारी रहेगी लू का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी प्रदेशों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों के बीच जारी रहेगी। पश्चिमत्तोर के राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में भी अगले एक से दो दिन के अंदर तापमान 40 डिग्री का पार पहुंच जाएगा। 20 और 21 अप्रैल को गंगीय पश्चिम बंगाल में और ओडिशा में लू का दौर जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

19 अप्रैल को इन शहरों में कैसा रहा तापमान?

नांदल      44.3 बौध         44.3 बारीपदा    44.2 आसनसोल 44.0 अकोला     44.0 झारसुगुड़ा  43.8 चंद्रपुर      43.8 अंगुल       43.7 वासिम       43.6 प्रयागराज    43.6 कडापा       43.6 मिदनापुर    43.5 टिटलागढ़    43.5 डाल्टनगंज    43.2 जमशेदपुर     43.2 तिरुपति        43.2 ब्रहापुरी         43.1

अगले 5 दिनों के लिए लू की चेतावनी

20 और 21 अप्रैल को गंगीय पश्चिम बंगाल के कई/कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। 20 अप्रैल को ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी रहेगी। 20 से 24 अप्रैल को झारखंड, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति रहेगी। 20 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु में भी लू का दौर जारी रहेगी। गंगीय पश्चिम बंगाल में भी गंभीर गर्मी की लहर की स्थिति होने की भी संभावना है। 20-24 अप्रैल के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

लू से कैसे बचे?

लू से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई है, जिसे आप जरूर फॉलो करें।

पूरे दिन नियमित रूप से पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें। गर्मी से बचने के लिए सांस लेने योग्य, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बाहर निकलते समय धूप का चश्मा, छाता या टोपी और उसके उपयुक्त जूते पहनकर रखें। अधिक प्रोटीन वाले भोजन से दूर रहें और बासी भोजन का सेवन करने से बचें। शराब, चाय, कॉफी और सोडा जैसे पेय प्रदार्थों को पीने से बचें।

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली-NCR में आज चलेगी तेज हवा, बारिश पर IMD ने दी गुड न्‍यूज, उत्‍तराखंड-हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें: Weather Update: मौसम ने फिर बदला मिजाज, हिमपात से गिरा तापमान; IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट