भारतीय सेना का सिक्किम में राहत अभियान जारी, फंसे पर्यटकों को पैदल और वाहन से ले निकाला जा रहा

सिक्किम में पिछले हफ्ते आई भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से सड़क मार्ग टूट जाने के बाद हजारों पर्यटक जगह-जगह फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन ने सेना का सहारा लिया। वहीं पीआरओ रक्षा गुवाहाटी ने बताया कि भारतीय सेना त्रिशक्ति कोर ने उत्तरी सिक्किम में राहत अभियान जारी रखा है लोगों को उनके गंतव्य पर पहुंचाया जा रहा है।

By AgencyEdited By: Jeet Kumar Publish:Wed, 19 Jun 2024 04:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jun 2024 04:00 AM (IST)
भारतीय सेना का सिक्किम में राहत अभियान जारी, फंसे पर्यटकों को पैदल और वाहन से ले निकाला जा रहा
भारतीय सेना का सिक्किम में राहत अभियान जारी

 एएनआई, गुवाहाटी। सिक्किम में पिछले हफ्ते आई भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से सड़क मार्ग टूट जाने के बाद हजारों पर्यटक जगह-जगह फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन ने सेना का सहारा लिया। वहीं, पीआरओ रक्षा गुवाहाटी ने बताया कि भारतीय सेना त्रिशक्ति कोर ने उत्तरी सिक्किम में राहत अभियान जारी रखा है। बड़ी संख्या में भूस्खलन के कारण, जहां भी कनेक्टिविटी मौजूद है, वहां पर्यटकों को पैदल और वाहन से ले जाया जा रहा है।

आगे बताया कि भारतीय सेना के इंजीनियर कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए जनशक्ति और भंडार प्रदान करके बीआरओ की सहायता कर रहे हैं। चिकित्सा टीमों ने चिकित्सा सहायता बूथ स्थापित किए हैं और जरूरतमंद निवासियों और पर्यटकों को चिकित्सा देखभाल प्रदान कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी