Kerala: केरल के कासरगोड में गूगल मैप के चलते नदी में गिरी कार, पेड़ में जाकर फंसी; रेस्क्यू कर दो युवकों को बचाया गया

केरल के कुट्टीकोले में पल्लंची फॉरेस्ट रोड पर गुरुवार की सुबह नदी में कार गिरने से कन्हानगढ़ के दो निवासी बाल-बाल बच गए। दोनों युवक गूगल मैप की मदद से दक्षिण कन्नड़ के उप्पिनंगडी की ओर जा रहे थे। युवकों ने बताया कि गूगल मैप ने उन्हें गलत रास्ते से जाने के लिए नेविगेट किया जिस वजह से यह हादसा हुआ।

By Jagran NewsEdited By: Siddharth Chaurasiya Publish:Sun, 30 Jun 2024 03:12 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 03:12 PM (IST)
Kerala: केरल के कासरगोड में गूगल मैप के चलते नदी में गिरी कार, पेड़ में जाकर फंसी; रेस्क्यू कर दो युवकों को बचाया गया
केरल के कासरगोड में दो युवक गूगल मैप के जरिए कार चलाते हुए अस्पताल जा रहे थे। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  • कासरगोड में गूगल मैप के जरिए ढूंढ रहे थे रास्ता
  • गूगल मैप ने पतली सड़क पर जाने का दिया निर्देश
  • गलत रास्ता दिखाए जाने के कारण नदी में गिरी कार

ऑनलाइन डेस्क, कासरगोड (केरल)। केरल के कासरगोड में दो युवक गूगल मैप के जरिए कार चलाते हुए अस्पताल जा रहे थे। लेकिन गूगल मैप उन्हें रास्ता दिखाते हुए नदी में ले गई। जब तक दोनों कुछ समझ पाते वे नदी के तेज बहाव में बुरी तरह फंस गए थे। नदी में पानी का बहाव काफी तेज था।

दोनों युवकों की किस्मत अच्छी थी कि नदी में कार गिरने के बाद एक पेड़ में जाकर फंस गई। जिसके बाद दोनों का रेस्क्यू किया गया। युवक ने बताया- गूगल मैप में उन्हें एक पतली सड़क पर जाने का नोटिफिकेशन मिला। गाड़ी लेकर पहुंचे तो वह नदी में बना एक पुल था। जिसके दोनों तरफ कोई दीवार भी नहीं थी। चूंकि, अंधेरा ज्यादा था इसलिए कुछ दिखा नहीं।

गूगल मैप ने नए पुल के लिए नहीं दिखाया रास्ता

कन्हानगढ़ के निवासी अब्दुल रहसीद और थसरीफ गुरुवार सुबह कासरगोड शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर कुट्टीकोले के पास पल्लंची में दुर्घटना के शिकार हो गए। दोनों लोग गूगल मैप नेविगेशन की मदद से दक्षिण कन्नड़ के उप्पिनंगडी की ओर जा रहे थे। गूगल मैप की मदद से जब वे एक पुराने पुल पर पहुंचे, तो जिसमें रेलिंग नहीं थी। हालांकि, नदी पार करने के लिए वहां एक नया पुल भी था, जिसमें रेलिंग लगी हुई थी। लेकिन गूगल मैप ने उस नए पुल के लिए नेविगेट नहीं किया।

फायर बिग्रेड कर्मियों ने युवकों को रेस्क्यू कर बचाया

पुराने पुल पर जब दोनों पहुंचे तो उस समय अंधेरा हो चुका था और भारी बारिश भी हो रही थी। जिस वजह से बारिश के कारण उफनती नदी में कार गिर गई। हालांकि कार बह गई थी, लेकिन दोनों किसी तरह कार के दरवाजे की विंडस्क्रीन से बाहर निकल आए और पेड़ की टहनियों को पकड़कर खड़े हो गए। उन्होंने अपने रिश्तेदारों को मोबाइल फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद फायर बिग्रेड के कर्मियों ने उन्हें रेस्क्यू कर बचाया।

chat bot
आपका साथी