Mann Ki Baat: जब चंद्रबाबू नायडू के साथ मोदी ने पी थी Araku coffee, मन की बात में किया जिक्र; पीएम ने खुद बताई इसकी खासियत

Mann Ki Baat मन की बात कार्यक्रम में आज पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 का भी जिक्र किया और लोगों को धन्यवाद भी दिया। इस बीच पीएम ने वोकल फॉर लोकल की बात करते हुए आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ एक पल को भी याद किया। पीएम ने उनके साथ कॉफी पीने की बात भी बताई।

By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna Publish:Sun, 30 Jun 2024 03:23 PM (IST) Updated:Sun, 30 Jun 2024 03:23 PM (IST)
Mann Ki Baat: जब चंद्रबाबू नायडू के साथ मोदी ने पी थी Araku coffee, मन की बात में किया जिक्र; पीएम ने खुद बताई इसकी खासियत
Mann Ki Baat चंद्रबाबू नायडू के साथ Araku Coffee पीते पीएम मोदी।

HighLights

  • मन की बात में पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू के साथ कॉफी पीने का किया जिक्र।
  • Araku Coffee की खेती से किसानों को भी हो रहा लाभ।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Mann Ki Baat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम ने अपने तीसरे कार्यकाल में पहली दफा इसे संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 का भी जिक्र किया और लोगों को धन्यवाद भी दिया।

इस बीच पीएम ने वोकल फॉर लोकल की बात करते हुए आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ एक पल को भी याद किया।

जब पीएम ने नायडू के साथ पी थी कॉफी

पीएम मोदी ने इस बीच वोकल फॉर लोकल की बात करते हुए कहा कि भारत के कितने ही प्रोडक्ट्स की दुनिया-भर में बहुत मांग है और जब हम भारत के किसी स्थानीय प्रोडक्ट को ग्लोबल होते देखते हैं, तो उसपर काफी गर्व होता है। पीएम ने कहा ऐसा ही एक प्रोडक्ट है Araku कॉफी। 

पीएम ने इसी के साथ विशाखापत्नम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ इस कॉफी पीने का जिक्र किया। पीएम ने कहा की मैं उस समय ही इसका स्वाद लिया था, ये काफी शानदार है।

 

Araku Coffee की बताई खासियत

पीएम ने कहा कि Araku coffee आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीता राम राजू जिले में बड़ी मात्रा में पैदा होती है। ये अपने रिच फ्लेवर और अरोमा के लिए जानी जाती है। इस कॉफी को कई ग्लोबल अवार्ड भी मिले हैं। पीएम ने बताया कि दिल्ली में हुई G-20 समिट में भी ये कॉफी छाई हुई थी।

अराकू कॉफी की खेती से करीब डेढ़ लाख आदिवासी परिवार जुड़े हुए हैं। पीएम ने बताया कि इसे नई ऊंचाई देने में गिरजन कॉपरेटिव की बहुत बड़ी भूमिका रही है। इससे यहां के किसान भाई बहन एक साथ काम करने लगे और उन्हें कॉफी की खेती के लिए प्रोत्साहन मिला। इससे इन किसानों की कमाई भी बहुत बढ़ गई है।

chat bot
आपका साथी