पादरी ने किया किशोरी से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात भी कराया

शादी का झांसा देकर एक पादरी द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का जबरन गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद उसे यह धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल देगा। पुलिस ने बताया,'शहर के पेरिरा नगर की निवासिनी किशोरी के बिजूमन केएल (32) स

By Edited By:
Updated: Mon, 03 Jun 2013 08:57 PM (IST)
पादरी ने किया किशोरी से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात भी कराया

ठाणे। शादी का झांसा देकर एक पादरी द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का जबरन गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद उसे यह धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल देगा।

पुलिस ने बताया,'शहर के पेरिरा नगर की निवासिनी किशोरी के बिजूमन केएल (32) से शारीरिक संबंध थे। जब वह गर्भवती हो गई तो बिजूमन शादी के वादे से मुकर गया।' पीड़िता ने सितंबर 2012 से बिजूमन के साथ संबंधों की बात स्वीकार की है। किशोरी के मुताबिक आरोपी ने चर्च के पास स्थित अपने घर पर उसे बुलाया और कुछ पीने को दिया। बेसुध होने पर उसने दुष्कर्म किया। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर