'कांग्रेस में आज भी वही मानसिकता, संविधान के प्रति प्रेम दिखाने का अधिकार नहीं', आपातकाल का जिक्र कर PM मोदी ने बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून यानी आज आपातकाल के 49 वर्ष पूरे होने पर लोकतंत्र के काले दिवस को याद किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इस पार्टी में आपातकाल वाली मानसिकता आज भी मौजूद है। भारत की जनता कांग्रेस की हरकतों को जान चुकी है। पीएम मोदी ने कहा कि आपातकाल में देश को जेलखाना बना दिया गया था।

By Jagran NewsEdited By: Ajay Kumar Publish:Tue, 25 Jun 2024 09:44 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2024 10:04 AM (IST)
'कांग्रेस में आज भी वही मानसिकता, संविधान के प्रति प्रेम दिखाने का अधिकार नहीं', आपातकाल का जिक्र कर PM मोदी ने बोला हमला
आपातकाल का जिक्र कर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा।

HighLights

  • पीएम ने कहा कांग्रेस ने आपातकाल में संविधान को रौंदा।
  • आपातकाल का विरोध करने वालों को प्रताड़ित किया गया।
  • भारत की जनता कांग्रेस की हरकतों को समझ चुकी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आपातकाल के 49 वर्ष होने पर लोकतंत्र के इस काले दिन को याद किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल का काला दिवस हमें याद दिलाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रताओं को नष्ट किया और भारत के उस संविधान को रौंदा, जिसका हर भारतीय बेहद सम्मान करता है।

यह भी पढ़ें: कौन होगा नया लोकसभा स्पीकर? बीजेपी आज कर सकती है एलान, कल होगा चुनाव

देश को जेलखाना बना दिया था

पीएम मोदी ने कहा कि सत्ता पर काबिज रहने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हर लोकतांत्रिक सिद्धांत की अवहेलना की और देश को जेलखाना बना दिया था। कांग्रेस से असहमत होने वाले हर व्यक्ति को प्रताड़ित किया गया। सबसे कमजोर वर्गों को निशाना बनाया गया और सामाजिक रूप से प्रतिगामी नीतियां लागू की गईं।

संविधान के प्रति प्रेम दिखाने का अधिकार नहीं

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा कि आपातकाल लगाने वालों को हमारे संविधान के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने का कोई अधिकार नहीं है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने अनगिनत मौकों पर अनुच्छेद 356 थोपा, प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म करने वाला विधेयक पारित किया, संघवाद को नष्ट किया और संविधान के हर पहलू का उल्लंघन किया।

कांग्रेस में आज भी वही मानसिकता

उन्होंने कहा कि जिस मानसिकता के कारण आपातकाल लगाया गया था, वह आज भी कांग्रेस में मौजूद है। वे संविधान के प्रति अपने तिरस्कार को अपने दिखावे के माध्यम से छिपाते हैं लेकिन भारत की जनता उनकी हरकतों को समझ चुकी है। यही वजह है कि जनता ने उन्हें बार-बार नकार दिया है।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली के प्रेम नगर में एक मकान में आग लगने से चार लोगों की मौत, दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं

chat bot
आपका साथी