Weather Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार, बिहार-बंगाल में समेत इन 15 राज्यों में भी गिरेंगी राहत की बूंदें; जानिए IMD का ताजा अपडेट

Weather Update राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को हुई वर्षा के बाद शनिवार को पूरे दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रहे। रविवार की सुबह भी आसमान में काले बादल नजर आए। वहीं IMD ने रविवार (23 जून) को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। तो आइए जानते हैं दिल्ली के अलावा और किन राज्यों में राहत की बूंदें गिरने वाली है।

By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari Publish:Sun, 23 Jun 2024 07:56 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jun 2024 07:56 AM (IST)
Weather Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार, बिहार-बंगाल में समेत इन 15 राज्यों में भी गिरेंगी राहत की बूंदें; जानिए IMD का ताजा अपडेट
Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

HighLights

  • दिल्ली में आज भी लू से रहेगी राहत
  • आसमान में आज छाए रहेंगे बादल
  • दिल्ली-NCR सहित इन 15 राज्यों में होगी बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में कई सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बीते शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। वहीं एक बार फिर दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार, 23 जून को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

दिल्ली के अलावा IMD ने अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभवाना जताई है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को आंधी भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को हल्की वर्षा हो सकती है। इससे 27 जून से तापमान कम होगा।

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली में राहत के बादल, 40 दिन में पहली बार 40 डिग्री से नीचे गिरा पारा; बारिश को लेकर IMD ने दिया अपडेट

बिहार के इन 12 जिलों में होगी बारिश

राजधानी पटना समेत दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार ने संभवना जताया है कि तीन से चार दिनों में पटना सहित दक्षिणी भागों में मानसून आगे बढ़ेगा। इनके प्रभाव से 26-28 जून को पटना समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा की संभावना है। मानसून की उत्तरी सीमा दो दिनों से रक्सौल व भागलपुर के आसपास बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तरी भागों के 12 जिलों में गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि राजधानी समेत अन्य भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम शुष्क व सामान्य बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: पटना समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोगों को सावधान रहने की सलाह; पढ़ें मौसम का हाल

यूपी में इस दिन दस्तक देगा मानसून 

उत्तर प्रदेश का भी मौसम बदल रहा है। राज्य में मानसून जल्द ही दस्‍तक देने वाली है लेकिन इससे पहले भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं शनिवार को कई शहर में हल्‍के बादल ने राहत पहुंचाई लेकिन उमस के कारण  लोगों में बैचनी देखी गई। वहीं, अब भी कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जून से निरंतर वर्षा की संभावना है। 26 जून को तेज हवा के साथ वर्षा और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। 27 व 28 जून को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update Today: आगरा में उमस ने किया परेशान, गोरखपुर में मानसून ने दी दस्तक, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

अगले 24 घंटों के दौरान इन जगहों पर होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिणी गुजरात, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके साथ ही रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति संभव है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है।

chat bot
आपका साथी