WhatsApp Down: दुनियाभर में वॉट्सऐप डाउन, करीब एक घंटे के बाद सेवा हुई बहाल; मैसेज नहीं भेज पा रहे थे यूजर्स

WhatsApp Down दुनिया भर में आधी रात को वॉट्सऐप डाउन हो गया है। दुनियाभर में वॉट्सऐप डाउन होने से लोग परेशान हो गए। जिसके कारण यूजर्स मैसेज भी नहीं भेज पा रहे हैं। बता दें कि भारत के अलावा अमेरिका यूके में भी वॉट्सऐप डाउन होने की खबर सामने आई है। हालांकि इस मामले में वॉट्सऐप की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

By AgencyEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2023 02:10 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2023 03:03 AM (IST)
WhatsApp Down: दुनियाभर में वॉट्सऐप डाउन, करीब एक घंटे के बाद सेवा हुई बहाल; मैसेज नहीं भेज पा रहे थे यूजर्स
WhatsApp Down: दुनियाभर में वॉट्सऐप डाउन होने से परेशान हुए लोग (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दुनिया भर में आधी रात को वॉट्सऐप डाउन हो गया। दुनियाभर में वॉट्सऐप डाउन होने से लोग परेशान हो गए। जिसके कारण यूजर्स मैसेज भी नहीं भेज पा रहे थे। हालांकि, करीब एक घंटे के बाद सेवा फिर से बहाल हो गई है। 

वॉट्सऐप ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। वॉट्सऐप ने बताया कि सेवा बहाल हो गई है, Happy Chatting!

WhatsApp services have now been restored. pic.twitter.com/ZNk9PgjNHJ

— ANI (@ANI) July 19, 2023

भारत के कई शहरों में डाउन हुआ यूजर्स

भारत के कई शहरों में वॉट्सऐप डाउन होने की जानकारी मिली है। वॉट्सऐप डाउन होने से देश भर के करोड़ों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। वॉट्सऐप डाउन की अधिकांश रिपोर्टें देश की राजधानी नई दिल्ली, आर्थिक राजधानी मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से आई हैं।

वॉट्सऐप ने जारी किया था बयान

इससे पहले, वॉट्सऐप डाउन होने के बाद कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि हम व्हाट्सऐप पर आई कनेक्टिविटी समस्याओं को हल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और आपको जल्द से जल्द अपडेट देंगे।

we’re working quickly to resolve connectivity issues with WhatsApp and we’ll update you here as soon as possible.

— WhatsApp (@WhatsApp) July 19, 2023

अमेरिका, यूके और ब्राजील में भी हुआ प्रभावित

बता दें कि भारत के अलावा अमेरिका, यूके और ब्राजील में भी वॉट्सऐप डाउन होने की खबर सामने आई है। फिलहाल दुनियाभर में वॉट्सऐप सेवा दुरुस्त हो गई हैं।

chat bot
आपका साथी