Viral Video: गर्मी से राहत पाने के लिए बारातियों ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर छूट जाएंगे पसीने

इस वीडियो को Hasna Zaroori Hai नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

By Pravin KumarEdited By:
Updated: Thu, 23 Mar 2023 04:04 PM (IST)
Viral Video: गर्मी से राहत पाने के लिए बारातियों ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर छूट जाएंगे पसीने
Viral Video: गर्मी से राहत पाने के लिए बारातियों ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर छूट जाएंगे पसीने

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: शादी का सीजन चल रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर रोजाना वेडिंग वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कई बेहद हास्यास्पद होते हैं, तो कई दिल को छूने वाले होते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

*बारात में नाचते समय न लगे गर्मी...

इसलिए डीजे के साथ-साथ कूलर भी लेकर निकले बाराती..* pic.twitter.com/i1yUgRmuz4

— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) March 23, 2023

इस वीडियो में बारातियों ने गर्मी से राहत पाने के लिए अनोखा जुगाड़ लगाया है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि समर सीजन की शुरुआत हो गई है। इस सीजन में गर्मी बहुत पड़ती है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, पंखा और कूलर का सहारा लेते हैं। वहीं, गर्मी के दिनों में बारातियों को डांस करने के दौरान गर्मी से बुरा हाल हो जाता है।

कई बारातियों के शरीर का तापमान सोमरस के सेवन से बढ़ जाता है। वहीं, नाचने से गर्मी और बढ़ जाती है। यह सब सोच एक शादी में बारातियों ने गर्मी से राहत पाने के लिए अनोखा जुगाड़ लगाया है।

इसमें देख सकते हैं कि किसी जगह से बारात गुजर रही है। सभी लोग मस्ती में हैं। कुछ लोग हिंदी गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। गर्मी का दिन है। इसके लिए ठुमके लगाने की वजह से बारात में नाच रहे लोगों के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि, इस गर्मी से बचाव के लिए बारातियों ने कूलर की भी व्यवस्था की है। इस वजह से उन्हें नाचने के दौरान कोई परेशानी नहीं हो रही है। बारातियों की खातिरदारी के लिए एक व्यक्ति ठेले पर कूलर लेकर खड़ा है। कूलर से बारातियों को राहत मिल रही है। इसके लिए बाराती जमकर डांस कर रहे हैं।

इस वीडियो को 'Hasna Zaroori Hai' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

Image Credit: Hasna Zaroori Hai